
Patna School Time Change : बिहार के पटना के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और लू को देखते हुए पटना में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है।अब दोपहर में कक्षाएं नहीं लगेगी। इस संबंध में डीएम ने आदेश भी जारी कर दिया है। साथ ही समय के बदलाव का पालन करने का निर्देश देते हुए कहा है कि उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई भी की जा सकती है।
ऐसा रहेगा 20 अप्रैल से स्कूल का नया समय
आदेश के तहत 30 अप्रैल तक दोपहर 11.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी। यह आदेश 10वीं तक के छात्रों के लिए है, ऐसे में 11वीं और 12वीं के छात्रों की कक्षाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। हालांकि, 10वीं तक की कक्षाएं 11.30 बजे तक खत्म होंगी।पटना जिले के प्राथमिक स्कूल सुबह 6:30 से 11:30 बजे की शिफ्ट में संचालित किए जाएंगे।यह आदेश सभी प्राइवेट स्कूल, सरकारी स्कूल, प्री प्राइमरी, आंगनवाड़ी केंद्र और दसवीं क्लास तक के सभी स्कूलों के लिए है। यह नई व्यवस्था 20 अप्रैल 2024 दिन शनिवार से लागू होगी और 30 अप्रैल 2024 तक प्रभावी रहेगी।
जानिए पटना डीएम के आदेश में क्या लिखा
- पटना के जिलाधिकारी शीर्षक कपिल अशोक ने अपने आदेश में लिखा है कि पटना जिला में वर्तमान में भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है।अतः मैं शीर्षत कपिल अशोक, IAS, जिला दंडाधिकारी, पटना, दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत पटना जिले के सभी निजी/सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में 10वीं कक्षा तक के लिए सभी कक्षाओं के लिए शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्वाह्न 11:30 बजे से संध्या 4 बजे तक प्रतिबंध लगाता हूं।
- निर्देश की कॉपी शिक्षा विभाग से संबंधित सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों के लिए जारी की गई है। उपरोक्त आदेश 20 अप्रैल 2024 से लागू होगा और दिनांक 30 अप्रैल 2024 तक लागू रहेगा। ये आदेश दिनांक 18 अप्रैल 2024 को मेरे हस्ताक्षण एवं न्यायालय की मुहर से निर्गत किया गया।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

