School News: छात्रों के लिए बड़ी खबर, अवकाश का ऐलान, नए साल में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday

UP School Holiday 2023:  उत्तर प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूपी स्कूल शिक्षा विभाग ने 2023 के लिए स्कूलों की छुट्टी का कैलेंडर जारी किया है। जारी कैलेंडर के मुताबिक, माध्यमिक स्कूलों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टियां रहेंगी। नए साल में स्कूलों में 229 दिन पढ़ाई होगी और रविवार त्यौहारों को मिलाकर 121 दिन स्कूल बंद रहेंगे।यह छुट्टियां उत्तर प्रदेश के स्कूल समर और विंटर वेकेशन के अतरिक्त घोषित की गई है।

यूपी सरकार द्वारा जारी अवकाश सूची 2023 के मुताबिक अगले साल कुल 25 सार्वजनिक अवकाश और 24 निर्बंधित अवकाश तिथियां घोषित की गई हैं। इन अवकाशों में 53 रविवार भी शामिल हैं। सबसे अधिक 11-11 छुट्टियां अक्टूबर और नवंबर 2023 में रहेंगी। इन अवकाशों के साथ-साथ यूपी स्कूल हॉलीडे लिस्ट 2023 में विद्यालयों में सत्र की समाप्ति के बाद होने वाली गर्मी की छुट्टियों और विंटर वेकेशन को शामिल नहीं किया गया है।

2023 के छुट्टियों की लिस्ट

  • 26 जनवरी – गणतंत्र दिवस
  • 5 फरवरी – मो. हजरत अली जन्मदिवस
  • 18 फरवरी – महाशिवरात्रि
  • 7 मार्च – होलिका दहन
  • 8 मार्च – होली
  • 30 मार्च – राम नवमी
  • 04 अप्रैल – महावीर जयंती
  • 07 अप्रैल – गुड फ्राइडे
  • 14 अप्रैल – डॉ भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस
  • 22 अप्रैल – ईद उल फितर
  • 05 मई – बुद्ध पूर्णिमा
  • 29 जून – बकरीद
  • 29 जुलाई – मोहर्रम
  • 15 अगस्त – स्वतंत्रता दिवस
  • 31 अगस्त – रक्षाबंधन
  • 07 सितम्बर – जन्माष्टमी
  • 28 सितम्बर – बारावफात
  • 02 अक्टूबर – गांधी जयंती
  • 23 अक्टूबर – महानवमी
  • 24 अक्टूबर – दशहरा / विजयादशमी
  • 12 नवंबर – दीपावली
  • 13 नवंबर – गोवर्धन पूजा
  • 15 नवंबर – भैया दूज / चित्रगुप्त जयंती
  • 27 नवंबर – गुरु नानक जयंती / कार्तिक पूर्णिमा
  • 25 दिसंबर – क्रिसमस
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews