School News : कक्षा 8वीं तक के छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं का समय बदला, डीएम का आदेश जारी

School News : कक्षा 8वीं तक के छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, 9वीं से 12वीं का समय बदला, डीएम का आदेश जारी

School Winter Vacation/ Holiday 2024 : प्राइमरी से कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर के चलते एक बार फिर कई जिले के स्कूल में छुट्टियां को 2 से 3 दिन आगे बढ़ा दिया गया है।हालांकि  9वीं से 12वीं के छात्रों की कक्षाएं यथावत सुबह 10 से 3 बजे तक संचालित होंगी। इस संबंध में जिला शिक्षाधिकारियों ने आदेश  जारी कर दिए है।

जानिए UP के किस जिले में कितने दिन तक बंद रहेंगे स्कूल

  1. सहारनपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने ठंड एवं कोहरे की दृष्टिगत कक्षा 1 से लेकर 8 तक के सभी विद्यालयों में 31 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। मऊ जिले में 31 जनवरी तो गोरखपुर और लखीमपुर खीरी जिले में भी जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां 30 जनवरी तक बढ़ा दी गई है, हालांकि इस दौरान परिषदीय स्कूलों में शिक्षक मौजूद रहकर विभागीय कामकाज करते रहेंगे। कक्षा 12वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग को 10 बजे से 3 बजे तक कर दिया गया है।
  2. बलरामपुर में भी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक के समस्त विद्यालयों में 29 व 30 जनवरी को अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए कल्हपना देवी ने बताया कि परिषदीय, सहायता प्राप्त, निजी मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आइसीएसई समेत सभी बोर्ड के विद्यालयों में प्ले ग्रुप व कक्षा एक से आठ तक की कक्षाएं बंद रहेंगी। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक व अन्य स्टाफ उपस्थित रहेंगे।
  3. सुल्तानपुर में भी जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। अब पहली फरवरी को ही स्कूल खुलेंगे। हालांकि इस दौरान स्कूलों में शिक्षक उपस्थित रहेंगे। कक्षा आठ तक के सभी बोर्डों के स्कूल 29 से 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आकर विद्यालय के काम संपादित करेंगे।
  4. सिद्धार्थनगर और देवरिया में भी 30 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।कुशीनगर में 31 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।जनपद पीलीभीत के बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने भी कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालयों में भीषण ठंड के कारण 29 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews