School Holiday: छात्रों को राहत, स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, पूरे एक महीने बंद रहेंगे विद्यालय

राज्य में भीषण गर्मी को देखते सरकार ने गर्मियों की छुट्टियाँ घोषित कर दी है। पूरे एक महीने सभी स्कूल बंद रहेंगे।
school holiday

School Holiday: छात्रों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंजाब सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। 14 दिन बाद राज्य के सभी प्राइवेट और शासकीय स्कूलों में गर्मी की छुट्टियाँ शुरू हो जाएगी।

1 जून से शुरू होगी गर्मियों की छुट्टी

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस कि ओर से ने आदेश जारी किया गया है। पूरे एक महीने विद्यालय बंद रहेंगे। राज्य में 1 जून से लेकर 30 जून तक गर्मियों की छुट्टियाँ रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। आदेश की कॉपी विभाग ने सभी जिलों को भेज दी है।

गर्मी को देखते हुए सरकार ने लिया फैसला

पंजाब सरकार ने भीषण गर्मी को देखते हुए यह फैसला लिया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में टेम्परचर अधिक देखा जा रहा है। मौसम विभाग ने भी आने वाले दिनों में हिटवेब की आशंका जताई है। ऐसे में छात्रों के सेहत को मद्देनजर रखते हुए यह स्कूलों में गर्मी छुट्टी का ऐलान किया है।

राज्य में मौसम का हाल

पंजाब में इन दिनों गर्मी बहुत तेज है। बुधवार को राज्य में सिजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। समरला में पारा 44.5 डिग्री के पार देखा गया। गुरुवार को पूरे प्रदेश में हिटवेब को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था।17 मई को भी लू का अनुमान है। अगले 5-7 दिन तापमान में वृद्धि होगी।मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पारा 48 डिग्री के पार भी पहुँच सकता है। राज्य में बुजुर्गों और गर्मवती महिलाओं के लिए भी हिटवेब को लेकर एड्वाइज़री जारी की गई है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews