School Vacation : इस राज्य में बच्चो की हुई मौज, अब 28 जून तक बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, जानें क्यों लिया गया यह फैसला

School Vacation : शिक्षक संगठनों ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाने की मांग की थी। जिसके चलते अब सरकारी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियाँ बढ़ाकर 28 जून तक कर दी गई हैं।
mp school

School Vacation : उत्तर प्रदेश में इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, जिसके चलते राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियाँ बढ़ाकर 28 जून तक कर दी हैं। दरअसल भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश के 72 जिलों में भीषण गर्मी और लू के चलते अलर्ट जारी किया है, जिसके परिणामस्वरूप अब स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई हैं।

अत्यधिक तापमान के कारण निर्णय:

दरअसल उत्तर प्रदेश में तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिसके चलते लू का प्रभाव भी बढ़ता जा रहा है। वहीं IMD ने राज्य के 26 जिलों में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए गए हैं। दरअसल यह अलर्ट दर्शाते हैं कि अगले कुछ दिनों में राज्य में गर्मी और लू का प्रकोप अपने चरम पर रहेगा। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियाँ बढ़ाने का निर्णय लिया है।

शिक्षक संगठनों की मांग:

जानकारी के मुताबिक पहले, स्कूलों में पढ़ाई 18 जून से शुरू की जानी थी। लेकिन शिक्षक संगठनों ने भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को बढ़ाने की मांग की थी। दरअसल उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बेसिक शिक्षा सचिव को पत्र लिखकर अवकाश को 30 जून तक बढ़ाने की अपील की थी, यह बताते हुए कि 18 जून से स्कूल खोलना असुरक्षित होगा। जानकारी के अनुसार शिक्षक संगठनों ने बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मांग की थी।

यूपी में इस बार गर्मी रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है. गर्म पछुआ हवाओं और सूरज की तीखी धूप के कारण पूरे प्रदेश में तूफानी गर्म लू चल रही है. गुरुवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम और न्यूनतम तापमान कानपुर में रहा था. यहां 46.6 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान और 34.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा था.

सरकार की घोषणा:

दरअसल इन मांगों को ध्यान में रखते हुए, स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने घोषणा की कि परिषदीय स्कूल अब लखनऊ सहित पूरे राज्य में 24 जून तक बंद रहेंगे, जबकि बच्चों के लिए स्कूल 28 जून तक बंद रहेंगे। इस निर्णय का उद्देश्य अत्यधिक गर्मी और लू के प्रकोप के दौरान बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

गर्मी का रिकॉर्ड:

बता दें कि इस साल, यूपी में गर्मी नए रिकॉर्ड बना रही है। तेज पछुआ हवाओं और सूर्य की तीव्र धूप के कारण उत्तरप्रदेश राज्य में भीषण गर्म लू चल रही है। दरअसल गुरुवार को सबसे अधिकतम और न्यूनतम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस था। इस प्रकार, अत्यधिक गर्मी और लू के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए, उत्तर प्रदेश में स्कूलों की छुट्टियाँ बढ़ा दी गई हैं ताकि बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews