
School Winter Vacation 2023: यूपी में बढ़ती ठंड के बीच नर्सरी से 8वीं के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लखनऊ-बलिया समेत 1 दर्जन जिलों के बाद अब आगरा में भी शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी गई है। आगरा जिले में नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी स्कूल 7 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।
आगरा जनपद में नर्सरी से लेकर 8वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूलों में ठंड की वजह से अवकाश बढ़ा दिया गया है। आगरा में 8वीं तक के सभी सरकारी, गैर सरकारी, प्राइवेट स्कूल अब 4 जनवरी से 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस बावत आगरा के बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने आदेश जारी किया है।
वही छत्तीसगढ़ में भी बढ़ती ठंड को देखते हुए बलरामपुर कलेक्टर नेभी दो दिनों के लिए सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। बलरामपुर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए 4 और 5 जनवरी को सभी निजी व शासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।


12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

