
School Winter Vacation/ Holiday 2023: राजस्थान में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों को भी आगे भी बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में डीएम द्वारा अपने अपने जिलों की स्थिति देखकर छुट्टियों में वृद्धि की जा रही है। इसी कड़ी में अब राजधानी जयपुर के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में अब 8वीं कक्षा तक के बच्चों के अवकाश की अवधि बढ़ाकर 14 जनवरी तक कर दी गई है।
इस संबंध में कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने आदेश जारी किए हैं। इससे पहले जयपुर कलक्टर ने गुरुवार को ही एक आदेश जारी करते हुए सभी स्कूलों में अवकाश को 7 जनवरी तक के लिए घोषित किया था। लेकिन, अब शुक्रवार को एक आदेश जारी कर यह छुट्टियां 14 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी है।
आपको बता दें कि बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, नागौर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, बूंदी, झालावाड़, सिरोही, जालोर, बाड़मेर व चूरू में 7 जनवरी , बारां जिले में 9 जनवरी, भीलवाड़ा में 11 जनवरी, सीकर और प्रतापगढ़ जिले में आठवीं तक स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
शिक्षक-परीक्षाओं का समय यथावत
वही झालावाड़ जिले के कलेक्टर ने सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों (Government Private school) में 14 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। जिसके आदेश शुक्रवार शाम को कलेक्ट्रेट कार्यालय से जारी कर दिए गए हैं।14 जनवरी के बाद शीतलहर जारी रहने / अत्यधिक सर्दी रहने तक स्कूल सुबह 10 बजे से पूर्व व शाम 4 बजे बाद संचालित नही किया जायें। शिक्षकों , संचालित अन्य परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा।
झालावाड़ में 14 जनवरी तक स्कूल बंद
आदेश में कहा गया है कि माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के 5 जनवरी 2023 से जारी निर्देशों में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग किया है। झालावाड जिले में लगातार शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिले में संचालित सभी राजकीय और गैर राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 8 तक के सभी बालक-बालिकाओं के लिए पूर्व में घोषित अवकाश अवधि में 9 से 14 जनवरी तक की अभिवृद्धि की गई हैं।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

