School News: छात्रों को बड़ी राहत, अवकाश की तारीख फिर बढ़ी, विभाग के आदेश जारी, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school TIME

School Winter Vacation 2023: कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती ठंड को देखते हुए हर‍ियाणा और चंडीगढ़ के बाद अब बिहार, यूपी और राजस्थान के कई जिलों में भी स्कूल के शीतकालीन अवकाश को आगे बढ़ा दिया गया है। राजस्थान में 18 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश जारी हुए है, इससे पहले 16 जनवरी को स्कूल खुलने वाले थे।वही शिक्षा विभाग ने स्कूलों को खोलने का निर्णय जिला शिक्षा अधिकारियों को सौंप दिया है। साथ ही स्कूलों की छुट्टी को 18 जनवरी तक बढ़ा देने की सलाह दी है।

बीकानेर में 18 जनवरी तक स्कूल बंद

बीकानेर जिले में संचालित समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में कक्षा आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों के लिए तीन दिन अवकाश रहेगा। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इसके तहत 16 से 18 जनवरी तक कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश रहेगा। इस दौरान समस्त विद्यालयों के कार्मिक और शिक्षक, विभागीय समयानुसार उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।यह  नियम 10वीं-12वीं पर लागू नहीं होगा।

विभाग ने जारी किया ये पत्र

वही माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर के निदेशक ने पत्र जारी कर लिखा है कि राज्य में अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप जिले में संचालित समस्त राजकीय और निजी स्कूलों के संचालन का समय परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया था, साथ ही विद्यार्थियों के अवकाश करने के लिए कलेक्टर को 15 जनवरी 2023 तक अधिकृत किया गया था। पत्र में वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर उक्त अवधि को 15 जनवरी से बढ़ाकर 18 जनवरी 2023 तक करने की बात लिखी गई है।

जयपुर में स्कूल खोलने का समय बढ़ाया

शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह स्पष्ट किया गया है कि यह नियम केवल पहली कक्षा से लेकर 8 वीं तक ही रहेगी। राजधानी जयपुर जिला कलेक्टर ने कक्षा एक से बारहवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोलने का आदेश जारी किया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जो सरकारी और प्राइवेट स्कूल सरकारी गाइडलाइन की पालना नहीं कर रहे। उनकी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 0141-2704293 पर की जा सकती है।

मुजफ्फरपुर में 18 तक स्कूल बंद

मुजफ्फरपुर डीएम प्रणव कुमार ने भी कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों को राहत देते हुए 18 जनवरी तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है।इसके तहत 16 से 18 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। इसके बाद 19 से 25 जनवरी तक सुबह 9:30 से अपराह्न 2:30 तक शैक्षणिक गतिविधियां चलेंगी। तय समय से पहले और बाद स्कूल खोलने पर प्रतिबंध रहेगा।वही सीवान और बक्सर में भी अब 18 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

गोरखपुर में भी अवकाश बढ़ा, लखनऊ में समय बदला

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले और बदायूं के डीएम ने स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने का नया आदेश जारी कर दिया है, यह नियम कक्षा 1 से 12वीं के छात्रों के लिए लागू रहेगा। इसके अलावा जिन स्कूलों में प्री बोर्ड और प्रैक्टिकल एग्जाम होने हैं वो अपनी परीक्षाएं सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित कर सकते हैं।  हापुड में 20 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे। वही लखनऊ में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की क्लासेज का टाइम बदला गया है, अब बच्चे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक पढ़ाई करेंगे। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में 16 जनवरी को ही स्कूल खुलेंगे। छुट्‌टी बढ़ाए जाने को लेकर अभी कोई अपडेट नहीं है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews