सिंधिया का हमला- 414 का गैस सिलेंडर 1040 का हो गया, अब भी मोदी चुप है

scindia-attack-on-pm-modi-Increase-in-Petrol-and-Diesel-prices

उदयपुर।

यूपीए सरकार के समय मोदी पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के बारे में पूछते थे, अब 414 का गैस सिलेंडर 1040 का हो गया, मोदी कुछ नहीं बोलते ।किसान को दाम नहीं, मंडी में तुलाई नहीं, फसल बीमा का पैसा नहीं और पेट्रोल-डीजल की तो बात ही नहीं । यह बात आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री और गुना सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उदयपुर के गोगुंदा में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

दरअसल, आज सिंधिया देवला में गोगुंदा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे।जहां उन्होंने पीएम मोदी पर हमला बोला। सिंधिया ने पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर सरकार को लेकर जमकर घेरा। सिंधिया ने निशाना साधते हुए कहा कि जब 2013 में जब प्रधानमंत्री बनने के लिए देशभर में प्रचार कर रहे थे तब कहते थे – भाइयों और बहनों पेट्रोल और डीजल के दाम घटने चाहिए कि नहीं। अब वे इस बारे में बोलते ही नहीं। किसान को दाम नहीं, मंडी में तुलाई नहीं, फसल बीमा का पैसा नहीं और पेट्रोल-डीजल की तो बात ही नहीं करें। वही उन्होंने कहा किसानों से सवाल करते हुए कहा कि सूखे में, पाले में, अतिवृष्टि में आपका नुकसान होता है। जब आप नुकसान के लिए बीमे का दावा करते हो तो आपके हाथ में बीमा का एक रुपया का चेक थामाया जाता है, ठन-ठन-गोपाल। भाजपा का कहना है राम-राम जपना पराया माल अपना।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews