Scindia का ट्वीट- “जो पार्टी महिलाओं का सम्मान नहीं करती, देश उसे सम्मान नहीं दे सकता”

Through-social-media

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के बीच महिलाओं को लेकर कांग्रेसी प्रतिक्रियाएं बीजेपी के निशाने पर है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने भी महिलाओं के प्रति कांग्रेस की टिप्पणियों पर गहरी आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया है।

UP के मंत्रीजी का बयान- “कहां है महंगाई, देश के 95% लोग पेट्रोल इस्तेमाल नहीं करते”

केंद्रीय नागरिक और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस नेता अरुण यादव द्वारा स्मृति ईरानी और हेमा मालिनी के दिए गए बयान पर आपत्ति जताई है। सिंधिया ने ट्वीट करके लिखा है “ऐसे अशोभनीय बयान देना कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को प्रदर्शित करता है। हर चुनाव में इनके नेताओं का बड़बोलापन व वैचारिक निम्नता देखने को मिलती है। जिस पार्टी में महिलाओं का सम्मान नहीं, उस पार्टी को देश से सम्मान मिल ही नहीं सकता।”

दरअसल महिलाओं के बारे में कांग्रेसी प्रतिक्रियाएं बीजेपी के निशाने पर हैं। रैगांव से भाजपा प्रत्याशी प्रतिमा बागरी और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के फोटो को वायरल कर कांग्रेस ने जिस तरह से मंत्री के चरित्र पर उंगलियां उठाई, उसे भी बीजेपी ने कांग्रेस की गंदी मानसिकता का प्रतीक बताते हुए हमला बोला था। गुरुवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे पर ही सवाल उठा दिए और नैना साहनी से लेकर सरला मिश्रा तक की हत्याओं को कांग्रेसी नेताओं और उनके कार्यकाल में बताकर कांग्रेस पर तगड़ा हमला बोला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अरुण यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। अब सिंधिया का ट्वीट सामने आया है और इससे साफ है कि उप चुनावों के ठीक पहले अब बीजेपी इस मुद्दे को जोर-शोर से जनता के सामने लाएगी और सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को भी महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर घेरने की कोशिश करेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews