फैमिली ट्रिप की कर रहे हैं प्लानिंग? पुकार रही है इन हिल स्टेशन की हसीन वादियां

लोगों को जब भी छुट्टी मिलती है चाहे वह वीकेंड हो या फिर समर वेकेशन वो घूमने फिरने निकल पड़ते हैं। अगर आप भी इन छुट्टियों में अपनी फैमिली के साथ ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं। तो भारत के अलग-अलग स्थान पर मौजूद कुछ हिल स्टेशंस का दीदार कर सकते हैं।
family trip

गर्मियों ने दस्तक दे दी है और एक बार फिर छुट्टियों और इस दौरान प्लान की जाने वाली ट्रिप्स की चर्चा निकल पड़ी है। दरअसल, समर वेकेशन एक ऐसा समय होता है, जब बच्चों के स्कूलों की छुट्टियां पड़ जाती है। इस समय अधिकतर लोग फैमिली ट्रिप की प्लानिंग करते हैं।

स्टूडेंट्स को गर्मी की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार रहता है। उन्हें अलग अलग जगहों पर घूमने जाना होता है और इसके लिए वो पहले से प्लानिंग भी करने लगते हैं। अगर आप भी अपना फैमिली के साथ इन छुट्टियों में ट्रिप पर जाने के बारे में सोच रहे हैं तो कुछ खूबसूरत स्थानों की सैर कर सकते हैं। यहां के खूबसूरत नजारे आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।

फैमिली ट्रिप के लिए बेस्ट जगह (Family Trip)

ऋषिकेश

फैमिली ट्रिप के लिए ऋषिकेश बेस्ट जगह है। जहां पर आप अध्यात्म और प्राकृतिक सुंदरता का दीदार एक साथ कर सकते हैं। ऋषिकेश असल में एक धार्मिक डेस्टिनेशन है, जहां कई सारे धार्मिक स्थल मौजूद हैं। अक्सर लोग यहां अध्यात्म की तलाश में पहुंचते हैं। आध्यात्मिक माहौल के बीच यहां की प्राकृतिक सुंदरता कमाल की है। एडवेंचर के शौकीन यहां तरह-तरह के वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद भी ले सकते हैं।

मसूरी

मसूरी को हम पहाड़ों की रानी के नाम से पहचानते हैं। अगर आप दूर-दूर तक फैले हरी घास के मैदान, ऊंचे ऊंचे पहाड़ और सुंदर दृश्य देखना चाहते हैं, तो यहां जा सकते हैं। यह एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है जहां पर अक्सर लोग अपने पार्टनर और फैमिली के साथ पहुंचते हैं।

मुक्तेश्वर

मुक्तेश्वर नैनीताल में पड़ने वाली एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। यह हिल स्टेशन चारों तरफ से पहाड़ों, घने जंगलों, झरनों और अद्भुत प्राकृतिक दृश्य से घिरा हुआ है। यहां जाने के बाद आपको प्रकृति का दीदार बहुत करीब से करने को मिलेगा।

चकराता

फैमिली ट्रिप के हिसाब से चकराता एक बेहतरीन जगह है, जहां जाने का प्लान बनाया जा सकता है। उत्तराखंड के देहरादून के नजदीक मौजूद यह हिल स्टेशन पर्यटकों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर आपको देवदार के खूबसूरत जंगल, हरियाली से लदे पहाड़, घाटी, झरने और घुमावदार रास्ते देखने को मिलेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews