वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर

bjp

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ बीजेपी नेता (BJP Leader) और पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया (Omprakash Rathia) का निधन हो गया है। राठिया पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। 26 दिसंबर को रायगढ़ (Raigad) के कोविड अस्पताल (Covid Hospital) में भर्ती कराया गया था, जहां कोरोना टेस्ट (Corona Test) में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर एक दिन पहले ही उन्हें रायपुर एम्स (Raipur AIIMS) में शिफ्ट किया गया था, जहां गुरुवार को उनका निधन हो गया है।

यह भी पढ़े… BJP में जाने के बाद ऐसा मनेगा सिंधिया का BIRTHDAY, जाने क्या क्या होगा खास 

ओम प्रकाश राठिया पहली बार 2003 और फिर 2008 में विधायक चुने गए थे। धरमजयगढ़ में 25 सालों से कांग्रेस (Congress) के ही विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस का वर्चस्व तोड़ भाजपा का खाता खोला था। दोनों ही बार उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता चनेशराम राठिया को शिकस्त दी थी। बाद में चनेशराम राठिया के बेटे लालजीत राठिया ने ही उन्हें हराया, अभी वहां लालजीत राठिया विधायक हैं।

वे छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की भाजपा सरकार में संसदीय सचिव भी रहे। वह ऐसे आदिवासी नेता (Tribal Leader) थे जो बिना किसी लाग-लपेट के अपनी बात सीधे तौर पर कहते थे। परिवार में बेटा और दो बेटियां हैं। भाजपा ने पिछली बार उनकी बहू लीनव को टिकट दिया था, लेकिन वह हार गई थीं। बेटा भी उनका राजनीति (Politics) में है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews