BJP नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, CM ने जताया दुख

पूर्व विधायक

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ BJP नेता और पूर्व विधायक धनाराम साहू (Dhanaram Sahu) का निधन हो गया। साहू पिछले कई दिनों से बीमार थे और रायपुर (Raipur) के एक निजी अस्पताल (Private Hospital)  में उनका इलाज में चल रहा था।निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साहू के निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े… वरिष्ठ BJP नेता का हार्ट अटैक से निधन, कोरोना से पत्नी की मौत के बाद लगा था सदमा

मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से बीजेपी में शामिल हुए पूर्व विधायक धनाराम साहू का आज शनिवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही कांग्रेस और BJP में शोक की लहर है। घनाराम दुर्ग जिले की राजनीति (Politics) में बड़ा नाम था और साहू संघ के बड़े नेता भी रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने  निधन पर शोक व्यक्त किया है।उन्होंने कहा कि  पूर्व विधायक घनाराम साहू के निधन का समाचार दुःखद है। इस दुःख की घड़ी में साहू जी के परिवारजनों को शक्ति प्रदान करने एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़े… रैंकिंग के मामले में मध्य प्रदेश फिर अव्वल, राजधानी भोपाल को मिला पहला स्थान

साहू गुंडरदेही विधानसभा सीट (Gundaradehi Assembly Seat) से कांग्रेस विधायक रहे थे और दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल चुके थे। 75 वर्षीय धनाराम साहू ने लगभग छह सालों तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली थी। 2018 के विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के दौरान टिकट वितरण से असंतुष्ट साहू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर अमित शाह (Amit Shah) की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews