भाजपा के वरिष्ठ नेता का हृदयाघात से निधन, पार्टी में शोक लहर

bjp

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) से बड़ी दुखद खबर मिल रही है । भाजपा के वरिष्ठ नेता डीके नेहरू (Senior BJP leader DK Nehru) का हार्ट अटैक से आज मंगलवार को निधन हो गया है। उत्तर कश्मीर के बारामूला जिले में वरिष्ठ नेता डीके नेहरू  का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बाढ़ के हालात, 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

मिली जानकारी के अनुसार, बारामुला जिले के पंजला रफियाबाद गांव स्थित आवास पर भाजपा नेता नेहरू को अचानक सोमवार शाम सीने में दर्द होने के चलते बारामुला के जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां राहत ना मिलने पर उन्हें गंभीर हालत में एस के इंस्टीच्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसकेआईएमएस) रैफर किया गया, जहां आज सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है। स्थानीय नेताओं ने उनके निधन पर शोक  जताया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews