वैक्सीन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए कांग्रेस नेताओं में हड़कंप

पूर्व मंत्री

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश में नेताओं पर कोरोना (Coronavirus) का कहर जारी है। अब कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उनके परिवार के 4 सदस्यों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव (Corona Positive) आई है। यह जानकारी उन्होंनें खुद अपने ट्विटर (Twitter) अकाउंट पर शेयर की है। हैरानी की बात तो ये है कि हाल ही में उन्होंने कोरोना वैक्सीन (vaccine)का पहला डोज लगवाया था।

यह भी पढ़े.. जब राज्यसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- मेरा मुंह मत खुलवाओ वरना…

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि #अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका #कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा नहीं, मुझे भी करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ मैंने टेस्ट करवा लिया। टेस्ट की रिपोर्ट आने पर मैं #पॉजिटिव पाया गया हूँ और मेरे परिवार के एक साथ 4 सदस्य भी पॉजिटिव पाये गये हैं। आज दोपहर तक जितने भी लोग मेरे संपर्क में आये हैं वो कृपया अपनी जांच करवा लें, क्योंकि ये सावधानी आवश्यक हैं।

बता दे कि मंगलवार को ही पूर्व मुख्यमंत्री ने देहरादून(Dehradun) में आयोजित होली (Holi 2021) मिलन समारोह में शामिल हुए थे, इस दौरान उन्होंने कई नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की थी।उनके पॉजिटिव आने पर संपर्क में आए लोगों में हड़कंप मच गया है।हालांकि उन्होंने सभी से जांच करवाने की अपील की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews