कांग्रेस विधायक सीएफ थॉमस का निधन, पार्टी में शोक लहर

कांग्रेस विधायक सीएफ थॉमस का निधन, पार्टी में शोक लहर

केरल, डेस्क रिपोर्ट। काग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी (Congress MLA Govardhan Dangi) के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंगनासेरी से कांग्रेस विधायक सीएफ थॉमस (Congress MLA CF Thomas) का निधन हो गया है।थॉमस ने रविवार को तिरुवल्ला के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। थॉमस लंबे समय से बीमार चल रहे थे।थॉमस के निधन के बाद कांग्रेस पार्टी में शोक लहर है। थॉमस के निधन के साथ ही चंगनासेरी में उपचुनाव की स्थिति बन गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात कांग्रेस के कद्दावर नेता और विधायक सीएफ थॉमस का लंबे बीमारी के बाद 81 वर्ष में निधन हो गया। थॉमस 1980 के बाद से ही लगातार विधानसभा में चंगनासेरी निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।वर्ष 2001-2006 के कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ सरकार में वे ग्रामीण विकास, पंजीकरण, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री भी थे।वे चंगनास्सेरी टाउन (पश्चिम) मंडलम के उपाध्यक्ष भी रहे।उन्होंने राज्य महासचिव और केरल कांग्रेस (एम) के अध्यक्ष का पद भी संभाला था।थॉमस दिवंगत केरल कांग्रेस (एम) के नेता केएम मणि (KM Mani) के विश्वासपात्र माने जाते थे।

बता दे कि बीते दिनों मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से निधन हो गया था, जहां अब उपचुनाव होना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews