Serial Kisser : महिलाओं को जबरदस्ती kiss करके भाग जाता है युवक, CCTV में दर्ज घटना

Serial Kisser : महिलाओं को जबरदस्ती kiss करके भाग जाता है युवक, CCTV में दर्ज घटना

Serial Kisser in Bihar : अब तक आपने सीरियल किलर (Serial killer) के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी सीरियल किसर (Serial kisser) के बारे में सुना है? ये बात अटपटी भले लगे लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है बिहार में। यहां मिले सीसीटीवी फुटेज में जो नजारा कैद हुआ, उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

मामला बिहार के जमुई का है। यहां सदर अस्पताल में एक महिला के साथ हुआ ये हादसा अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक महिला मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रही है, तभी पीछे से एक युवक आता है और महिला को पकड़कर जबरदस्ती उसे किस करने लगता है। इस दौरान महिला खुद को छुड़ाने का भरसक प्रयास करती है, लेकिन युवक ने उसे इतनी ज़ोर से पकड़ा है कि वो काफी देर तक इसमें कामयाब नहीं हो पाती। आखिरकार वो किसी तरह युवक को झटकती है और तभी आरोपी भाग जाता है।

रिपोर्ट्स के मुताबित ये महिला अस्पताल में कार्यरत एक स्वास्थ्यकर्मी है जिसे दिनदहाड़े एक युवक ने जबरन किस कर लिया। अब महिला ने मामले की शिकायत पुलिस में की है और पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। ये भी कहा जा रहा है कि संभव है कि युवक ने किसी और के साथ भी ऐसी हरकत की हो, लेकिन फिलहाल ऐसी कोई अन्य शिकायत नहीं मिली है। पुलिस आसपास की महिलाओं से इस संंबंध में पूछताछ कर रही है और हुलिये के आधार पर युवक की तलाश भी जारी है। लेकिन इस तरह  की अजीबोगरीब वारदात देखकर पुलिस भी हैरान है..वहीं स्थानीय महिलाओं में एक अजीब किस्म का भय तारी है। बहरहाल पुलिस ने कहा है कि वो जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews