Sex Racket: ऑनलाइन होती थी ग्राहकों की बुकिंग, आपत्तिजनक हालत में कई गिरफ्तार, गैंग का पर्दाफाश

sex racket

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में एक बड़े सेक्स रैकेट(sex racket) का खुलासा हुआ है। जहां ग्राहक बन पहुंची पुलिस (police) ने कई आरोपियों को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार (arrest) किया है। इसके अलावा पुलिस ने ह्यूमन ट्रैफिकिंग (human trafficking) में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ऑनलाइन बुकिंग (online booking) से सेक्स रैकेट चलाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। देह व्यापार में शामिल होने वाले इन आरोपियों सहित कई अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं।

मामले में Noida डीसीपी वृंदा शुक्ला का कहना है कि आरोपी पहले लोगों को व्हाट्सएप (whatsapp) के जरिए संपर्क करते हैं। फिर देह व्यापार में संलिप्त लड़कियों की फोटो भेज व्यापार को बढ़ावा देते हैं। वही लड़कियां पसंद आने के बाद ग्राहक से बात होने पर लड़की भेजने के नाम पर 5000 से 20000 रुपए तक ऑनलाइन लिए जाते थे।

Read More: चुनावी तैयारियों की चर्चा के बीच Scindia ने लिखा केंद्रीय मंत्री को पत्र, कहा – जल्द दूर हो बाधा

डीसीपी का कहना है कि पैसे लेने के बाद आरोपी, ग्राहक द्वारा बताई गई जगह पर लड़की को छोड़ते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने प्लान (plan) के तहत कार्रवाई की थी। जहां पुलिस खुद ग्राहक बनकर पहुंची थी। वही कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने आरोपियों के व्हाट्सएप नंबर पर युवती भेजने के लिए कहा।

जिसके बाद युवतियों को Noida सेक्टर 56 के एक गेस्ट हाउस (guest house) के पास से लाया गया। तभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में युवती का कहना है कि उन्हें नेपाल और पश्चिम बंगाल के कोलकाता से लाया गया था। जहां उन्हें जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। ऐसा ना करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। वही उन्हें नौकरी का झांसा देकर इस काम में शामिल किया गया है। मामले की कार्रवाई की जा रही है। जल्द इस व्यापार में शामिल और लोगों के खुलासे की खबर सामने आ सकती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews