Sex Racket: स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, आपत्तिजनक सामान के साथ कई अरेस्ट

SEX RACKET

जमशेदपुर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP), दिल्ली (Delhi), यूपी(UP) और हरियाणा (Haryana) के बाद अब झारखंड (Jharkhand) में एक सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। पुलिस ने जमशेदपुर (Jamshedpur) के साकची बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली सैलून(L’Oreal Aqua Family Salon) में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket)  का भंडाफोड़ किया। 4 युवक-युवतियों के साथ पुलिस ने लेडिज स्पा से आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए है। इस कार्रवाई के बाद स्पा सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket के खुलासे के बाद आया नया मोड, इंदौर में उठी यह बड़ी मांग

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि साकची बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली सैलून में स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है।इसके बाद पुलिस ने यहां छापेमारी की तो 2 पुरुष और 2 महिला आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए और कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद जब्त किया गया।पुलिस के वहां पहुंचते ही पूरे सैलून में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस (Police) ने युवक-युवतियों की गिरफ्तारी के बाद मेडिकल जांच (Medical Test) कराई और सभी को जेल भेज दिया गया। वही स्पा को सील कर दिया गया।

यह भी पढ़े.. MP School : ऑफलाइन परीक्षाओं को लेकर गाइडलाइन जारी, ऐसे मिलेगी छात्रों को एंट्री

खास बात ये है कि सिटी एसपी (City SP) खुद छापेमारी का नेतृत्व कर रहे थे। पुलिस की इस मामले में आगे की छानबीन जारी है। साकची थाने में इस सिलसिले में केस दर्ज किया गया है  गिरफ्तार (Arrest) लोगों में गम्हरिया का आकाश पात्रो, साकची छायानगर का उमेश चालक औऱ पशुपति दास शामिल है। इसके अलावा पार्लर की मालकिन टेल्को की रहने वाली बतायी जा रही है। वहां से अरेस्ट की गईं दो महिलाओं में से एक बर्मामाइंस की रहने वाली है, जबकि दूसरी युवती बिष्टुपुर की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews