Sex Racket : 7 लाख में थाईलैंड से बुलाई कॉलगर्ल, कोरोना से मौत के बाद हुआ मामले का खुलासा

sex-racket

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (corona) के चलते देशभर में लॉकडाउन (lockdown) की स्थिति है। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर आई है लखनऊ (Lucknow) से, जहां एक व्यापारी के बेटे ने 7 लाख खर्च कर थाईलैंड (Thailand) से कॉलगर्ल (Call Girl) बुलवाई। लेकिन लखनऊ आने के बाद उसे कोरोना हो गया और यहीं एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से बाद सारा मामला सामने आया है।

इंदौर: पति की कोरोना से हुई मौत तो पत्नी ने हॉस्पिटल की 9 वीं मंजिल से कूद कर दी जान

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10 दिन पहले व्यापारी के बेटे ने राजस्थान के एक ट्रैवल एजेंट के माध्यम से कॉल गर्ल को बुलवाया था। लेकिन लखनऊ आने के दो दिन बाद ही वो बीमार पड़ गई जिसके बाद इलाज के लिए उसे राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बात की सूचना खुद व्यापारी के बेटे ने थाईलैंड एंबेसी को दी। वहीं इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने थाइलैंड एंबेसी से बात कर उसके घरवालों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद लखनऊ में ही उसका अंतिम संस्कार कराया गया। इस घटना के बाद अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और ये तलाश रही है कि वो किसके कनेक्शन से भारत आई थी। साथ ही एजेंट की तलाश भी जारी है। संभावना है कि इस दौरान बड़े इंटरनेशनल सेक्स रैकेट का खुलासा हो सकता है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews