Sex Racket : दूसरे राज्यों से बुलाई जाती थी लड़कियां, आपत्तिजनक हालत में होटल से 13 अरेस्ट

sex racket

देहरादून, डेस्क रिपोर्ट। उत्तराखंड में एक बार फिर हाईप्रोफाइल देह व्यापार (Uttarakhand Sex Racket) का खुलासा हुआ है। यहां पुलिस ने रुद्रपुर शहर के एक होटल में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का पर्दाफाश किया है और मौके से 13 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार (Arrest) किया है। वही पुलिस (Uttarakhand Police) की कार्रवाई के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े.. बड़ी राहत: MP में सिर्फ 10 हजार एक्टिव केस, रिकवरी रेट बढ़ा, देश में अब 19वां स्थान

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार देर शाम को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि आदर्श कॉलोनी के एक होटल में सेक्स रैकेट (Sex Racket 2021 )चल रहा है। इसके बाद सीओ सिटी अमित कुमार और कोतवाल विजेंद्र शाह ने पुलिस टीम गठित कर होटल में छापा मारा और छह युवतियों समेत 13 लोगों को हिरासत में लिया है।इसमें शामिल युवतियां नेपाल और दिल्ली की रहने वाली है।वही खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े..MP Weather Alert : मप्र के 3 दर्जन जिलों में बारिश के आसार, 2 हफ्ते बाद आएगा मानसून!

हैरानी की बात तो ये है कि पकड़ी गई युवतियों में एक नेपाल और अन्य दिल्ली समेत बाहरी राज्यों की रहने वाली हैं, जबकि सभी युवक स्थानीय हैं। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और उसके बाद सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं पुलिस की छापामार कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले फरवरी माह में हरिद्वार के होटल में चल रहे देह व्यापार (Sex Racket Expose) का पुलिस ने भंडाफोड़ किया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews