Sex Racket: डॉक्टर के घर पुलिस की दबिश से हड़कंप, आपत्तिजनक सामान के साथ 5 गिरफ्तार

sex-racket

नालंदा, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल (Corona Crisis) में बंद पड़े सेक्स रैकेट्स (Sex Racket) ने लॉकडाउन (Locdown) के अनलॉक (Unlock) होते ही फिर गति पकड़ ली है। आए दिन देशभर से बड़े रैकेट का खुलासा हो रहा है। अब बिहार (Bihar) के नालंदा जिले (Nalanda district) में एक बार फिर सेक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां एक डॉक्टर (Doctor) के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है।पुलिस (Police) ने मौके से डॉक्टर समेत 4 महिलाओं को गिरफ्तार (Arrest) किया है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 14 युवक-युवतियां गिरफ्तार, नशीलें पदार्थ जब्त

दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला में डॉक्टर केमा घर पर सेक्स रैकेट (Sex Racket) को अंजाम दिया जा रहा है।मामले को गंभीरता से लेते हुए नालंदा एसपी (Nalanda SP) ने रविवार देर शाम छापेमारी की और संचालक डॉक्टर उमेश कुमार सिंह के साथ 4 सेक्स वर्करों को रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पुलिस के वहां पहुंचते ही हड़कंप मच गया और कई डॉक्टर भागने में सफल रहे। सूत्रों की मानें तो ग्राहकों की सूची में कई सफेदपोश का मोबाइल नंबर (Mobile Number) है।

हैरानी की बात तो ये है कि किसी को शक ना हो और मोहल्ले में रौब जमा रहे इसलिए उमेश कुमार ने घर के बाहर नेम प्लेट पर नाम के पहले डॉक्टर लिख रखा था, जबकी वह कम्पांउडर था। वही वर्षों पहले उमेश के घर से एक किडनैप (kidnapping)की हुई बच्ची बरामद हुई थी, इसका केस भी दर्ज है। पुलिस ने मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट (Moral Trafficking Act) के तहत संचालक के दो मंजिला मकान को सील कर दिया पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews