SEX RACKET: ग्राहकों के लिए लड़कियां बुलवाता था मैनेजर, आपत्तिजनक हालात में 6 गिरफ्तार

sex racket

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पंजाब के अमृतसर में एक बार फिर बड़े सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted) का खुलासा हुआ है।पुलिस ने यहां एक होटल में छापेमारी कर मौके से होटल मैनेजर और दो लड़कियों सहित 6 लोगों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस (Punjab Police) को मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी जब्त किए है।

यह भी पढ़े.. बीजेपी कार्यकर्ता ने पूर्व कांग्रेस विधायक को जड़ा थप्पड़, धक्का मुक्की, वीडियो वायरल

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, थाना रामबाग की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हुसैनपुरा चौक के नजदीक स्थित होटल महाजन इंटरनेशनल में सेक्स रैकेट (Sex Racket Expose) चलाया जा रहा है। इसी आधार पर पुलिस ने दबिश दी और मौके से होटल मैनेजर समेत 6 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार किया है।हैरानी की बात तो ये है कि होटल का मैनेजर ही ग्राहकों को लड़कियां उपलब्ध करवाता था। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े.. MP में फिर बढ़ी सख्ती, गृह विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन, नाइट कर्फ्यू भी लागू

पुलिस ने अमनजीत सिंह उर्फ अमन निवासी न्यू कपूर नगर सुल्तानविंड रोड और होटल के मैनेजर कमल सिंह उर्फ कमल के साथ सन्नी सिंह निवासी गांव हस्ता कला फाजिल्का वर्तमान निवासी न्यू कपूर नगर सुल्तानविंड रोड, कंवलजीत सिंह उर्फ बब्बू निवासी गोबिंद नगर सुल्तानविंड रोड, दीपा उदवानी निवासी महाराष्ट्रा वर्तमान निवासी शहीद ऊधम सिंह नगर, सुल्तानविंड और दविंदर कौर निवासी राम नगर एवेन्यू को गिरफ्तार किया गया है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में बड़ा खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : जल्द बदलेगा मप्र का मौसम, आज इन जिलों में बारिश के आसार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews