Sex Racket! विधायकों-सांसदों को बनाते थे अपना शिकार, Porn Video दिखा वसूलते थे मोटी रकम

indore

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) के अनलॉक (Unlock) होने के बाद से आए दिन एक के बाद एक बड़े सैक्स रैकेट (Sex Racket) का खुलासा हो रहा है। हाल ही में उत्तर प्रदेश (UP),हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र में बड़े सेक्स रैकेट क पर्दाफाश हुआ था। अब मुंबई (Mumbai) में हनी ट्रैप  (Honey trap) की तर्ज पर एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट (Sex racket) चलाने वाले गिरोह का मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने भंडाफोड़ किया है।खास बात ये है कि यह गिरोह विधायकों (MLA), सांसदों (MP) और नौकरशाहों (IAS-IPS) को अपना निशाना बनाते थे।

यह भी पढ़े.. Sex Racket : होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की दबिश से हड़कंप, नजारा देख उड़े होश

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के तीन लोगों को गिरफ्तार किया। यह कुख्यात रैकेट महिलाओं के फर्जी फेसबुक और इंस्टाग्राम प्रोफाइल (Facebook and instagram profiles) का इस्तेमाल करके हाईप्रोफाइल लोगों को निशाना बनाता था।पहले यह नेताओं और नौकरशाहों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते और फिर उनसे चैटिंग करने के बाद उन्हें वीकेंड (Weekend) पर वीडियो कॉल करते और फिर पोर्न वीडियो (Porn Video) दिखाकर रिकॉर्ड कर लेते और फिर ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते।

पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपियों ने अपनी ठगी के लिए 54 मोबाइल फोन (Mobile Phone) का इस्तेमाल किया है, जिसके जरिये 171 फेसबुक और 5 इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाया था और पैसों के लेनदेन 58 बैंक अकॉउंट का इस्तेमाल किया था। आरोपियों ने इसके लिए ऐप का इस्तेमाल किया, जो वीडियो देखते समय उनके भाव रिकॉर्ड करता था।मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को शक है कि आरोपियों ने विभिन्न उद्योगों के जाने माने लोगो से पैसे वसूले है, इसमें इनका दूसरा ग्रुप भी शामिल हो सकता है, फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews