Hindi News

Sex Racket: पुलिस ने 500 का नोट देकर फर्जी ग्राहक भेजा, छापे में कई युवक-युवती गिरफ्तार

Written by:Pooja Khodani
Published:
Sex Racket: पुलिस ने 500 का नोट देकर फर्जी ग्राहक भेजा, छापे में कई युवक-युवती गिरफ्तार

हांसी, डेस्क रिपोर्ट। MP-UP के बाद अब हरियाणा (Haryana) के हांसी में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट (Sex racket) का पर्दाफाश किया है। यहां हांसी पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे  एक सेक्स रैकेट (Sex racket)  का भंडाफोड़ किया। मौके से  पुलिस (Haryana Police) ने कई आपत्तिजनक सामान के साथ 4 युवक-युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया। पुलिस की कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।

Indore News: बड़े Sex Racket का खुलासा, ग्राहक बन पहुंची पुलिस, आपत्तिजनक हालत में कई गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार पुलिस को शहर के बड़सी गेट के बहार स्थित भाग्यश्री मार्किट में एक बिल्डिंग में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने 500 का नोट देकर एक फर्जी ग्राहक को स्पा (Spa Center) में भेजा और तभी प्लान बनाकर हांसी पुलिस ने भी छापा (Raid) मार दिया।

स्पा पार्लर का नजारा देख होश उड़ गए। पुलिस ने यहां से 4 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के पहुंचते ही वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई । इस दौरान एक युवती कूद कर भाग रही थी, तभी पुलिस ने उसे भी धर दबोचा। गिरफ्तार युवतियों में से एक युवती गुरुग्राम और दूसरी हिसार की रहने वाली है। पुलिस ने वेश्यावृति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अचानाक हुई पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और लोग इधर उधर भागने लगे। फिलहाल पुलिस ने इस स्पा सेंटर से जुड़े अन्य तारों की तलाश शुरु कर दी है, आने वाले दिनों में बड़े खुलासे होने की संभावना है। इसके पहले जींद में नरवला पुलिस ने ढाणी में स्थित होटल राज (Hotel Raj) में एक सेक्स रैकेट (Sex racket)  का खुलासा करते हुए कई आपत्तिजनक सामान और मैनेजर सहित 5 युवक-युवतियों को गिरफ्तार (Arrest) किया था।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !