Sex Racket : होटल में चल रहा था देह व्यापार, ग्राहक बन पहुंची पुलिस, 9 गिरफ्तार

sex racket

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक होटल से जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने होटल पर छापा मारकर सेक्स रैकेट (Sex Racket) को पकड़ा है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए परिवहन विभाग का बड़ा फैसला

पुलिस को लंबे समय से इस होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस टीम ने ‘द लॉयन किंग’ होटल पर छापा मारकर यहां से ग्राहकों और युवतियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने दो कम उम्र की लड़कियों को रेस्क्यू भी किया।

होटल में छापेमारी से पहले पुलिस टीम ने पूरी योजना बनाई। पहले होटल की रेकी की गई और फिर पुलिस ने ग्राहक बनकर रैकेट से सदस्यों से संपर्क साधा। इसके बाद पूरी टीम ने होटल पर छापा मारा और यहां से होटल मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, दलाल, ग्राहक व युवतियों को गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews