SEX RACKET: 2 घंटे का 2 लाख करती थी चार्ज, पकड़ी गईं टॉप मॉडल और टीवी एक्ट्रेस

Sex Racket

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में अभी राजकुंद्रा पोर्न मूवी का मामला खत्म भी नही हुआ था कि अब एक हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट  (Mumbai Sex Racket) का खुलासा हुआ है, जिसमें मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक टॉप मॉडल और एक नामी टीवी अभिनेत्री को जुहू के एक पांच सितारा होटल से पकड़ा है, जो दो घंटे के लिए दो लाख रुपये चार्ज करती थीं।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, आने वाले समय में बड़ा खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़े.. Sex Racket: फ्लाइट से बुलाते थे लड़किया, Whatsapp पर फोटो देख तय होते थे रेट, 17 अरेस्ट

हालांकि मुंबई की क्राइम ब्रांच की टीम ने मॉडल और अभिनेत्री (TV Actress) की गिरफ्तारी नहीं दिखाते हुए इसे रेस्‍क्‍यू बताया है। मॉडल और अभिनेत्री ने बताया कि लॉकडाउन (Lockdown 2021) में काम छूट जाने के बाद वे इस दलदल में आ गई।  जांच टीम ने  होटल संचालिक ईशा खान नाम की एक महिला को भी गिरफ्तार किया है, जो यह सेक्‍स रैकेट चलाया करती थी। इसे पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच ने फेक ग्राहक बनकर फोन किया था और टॉप मॉडल्स की मांग की थी।

इसके बाद  ईशा खान ने अफसरों को वॉट्सएप पर फोटो (whatsapp photo) भेजे थे और सिलेक्टर करने को कहा था और 2 लाख रुपए तक कीमत तय की थी।इसमें से 50 हजार लड़कियों को और डेढ़ लाख रुपया खुद रखती थी। क्राइम ब्रांच अधिकारी ने दो लड़कियों के फोटो सेलेक्ट किए। इनमें एक ने कई विज्ञापनों तो दूसरी ने टीवी धारावाहिकों में अभिनय किया है।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

इसके बाद टीम ने प्लान बनाया और होटल में कमरा बुक करा दिया।रात जैसे ही महिला दलाल और मॉडल व अभिनेत्री उस होटल के बाहर पहुंचे, क्राइम ब्रांच टीम ने उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ में ईशा खान ने बताया कि वह इस सेक्स रैकेट को पिछले कई साल से चला रही थी। क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch) की इस कार्रवाई के बाद से ही हड़कंप मच गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews