Sex Scandal : इस मंत्री पर लगे यौन शोषण के गंभीर आरोप, सेक्स टेप सामने आए

भाजपा विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कर्नाटक में सैक्स स्केंडल (Sex Scandal) से बवाल मच गया है। बीजेपी नेता और जल संसाधन मंत्री (Water Resources Minister) रमेश जरकीहोली (Ramesh Jarkiholi) के ऊपर यौन शोषण  (Sexual abuse) के संगीन आरोप लगे है। 25 साल की युवती ने उनपर यौन शोषण के आरोप के साथ ही उनपर धमकाने का आरोप भी लगाया है। पीड़िता का कहना है कि मंत्री ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार उसका यौन शोषण किया।

ये भी देखिये – Sex Racket के खुलासे के बाद आया नया मोड, इंदौर में उठी यह बड़ी मांग

पीड़िता के मुताबिक मंत्री रमेश जरकीहोली ने उसे कर्नाटक पॉवर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (Karnataka Power Transmission Corporation Limited) में नौकरी देने का वादा करके उसके साथ कई बार यौन शोषण किया। युवती का कहना है कि बाद नेता अपने वादे से मुकर गए और उसने इसका वीडियो बना लिया। मंगलवार को ये वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक की राजनीति में बवाल मच गया। पीड़िता का कहना है कि उसे मंत्री द्वारा धमकाया भी गया कि अगर ये मामला सामने आया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। ये वीडियो सामने आने के बाद एक सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली (Dinesh Kallahalli) सामने आए और उन्होने बेंगलुरु में पुलिस कमिश्नर कमल पंत (Kamal Pant) से मिलकर इस मामले की तथा कथित सेक्स टैप की जांच की मांग की है। जानकारी के मुताबिक ये मामला यह बेंगलुरु के क्यूबन पार्क (Cubbon Park) के पास स्थित एक होटल का है और सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश कल्लाहल्ली ने कहा कि कमिश्नर ने उनसे  क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने को कहा है, जो कि करा दी गई है। बहरहाल, ये मामला सामने आने के बाद कर्नाटक में भूचाल आ गया है और अब विपक्षी दल मामले की त्वरित जांच और मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews