शहीद दिवस पर याद करें वीरों की कुर्बानी, इन संदेशों से जगाएं देशभक्ति की अलख

शहीद दिवस भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करने वाला वह दिन है जब इन सपूतों ने खुद को देश के लिए न्योछावर कर दिया था। चलिए इन वीरों को शहादत को याद करते हैं।
Shaheed Diwas 2026

23 मार्च का दिन देश भर में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। शहीद दिवस वैसे तो देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी शहीदों की याद में मनाया जाता है। लेकिन विशेष तौर पर इसे भारत मां के तीन वीर सपूतों भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की याद में मनाया जाता है।

1931 में इसी दिन इन तीनों क्रांतिकारियों ने देश के लिए फांसी के फंदे को हंसते-हंसते गले लगा लिया था। इनका बलिदान आज भी लोगों के दिलों में देशभक्ति की मिसाल जगाने का काम करता है। हम आपके लिए कुछ शानदार शायरियां बधाइयां लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपनों को भेजकर इन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद कर सकते हैं।

शहीद दिवस की शायरियां

जो हंसते-हंसते फांसी चढ़ गए,
वो नाम आज भी दिलों में जिंदा हैं।

शहीदों की यही कहानी, देश भक्ति है सबसे महान।
उनके बलिदान से ही, मिला हमें ये हिंदुस्तान।

उनकी शहादत से रोशन है यह जहां,
वरना अंधेरे में खो जाता हिंदुस्तान।
शहीद दिवस पर वीरों को नमन।

वतन के नाम अपनी जान लिख दी,
उन्होंने जिंदगी की पहचान लिख दी।

आजादी का हर पन्ना उनके लहू से रंगा है,
उन्हीं के कारण गर्व से लहराता तिरंगा है।
उन महान क्रांतिकारियों के चरणों में,
श्रद्धा के फूलों की पावन गंगा है।

नमन है उन वीरों को, जो हंसते हंसते मर गए।
हम आजाद सांस ले रहे हैं, वो देश और कुर्बान हो गए।

भगत, राजगुरु और सुखदेव का मान, हर दिल में बसता उनका सम्मान।
23 मार्च ये याद दिलाता है, देशभक्ति है सबसे महान।

खून से लिखी आजादी की कहानी,
हर शहीद है भारत की निशानी।
23 मार्च को याद करें,
उनकी अमर, वीरता और कुर्बानी।

देशभक्ति सिर्फ शब्द नहीं,
ये शहीदों की सांसों की विरासत है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews