कांग्रेस सांसदों की बैठक में शामिल नहीं हुए शशि थरूर, तीसरी बार हुए ऐसा, जानें क्या रही वजह

आज संसद में राहुल गांधी की अध्यक्षता में हुई कांग्रेस सांसदों की बैठक में तिरुवनंतपुरम के सांसस शशि थरूर नजर नहीं आए। हालांकि पार्टी की ये पहली बैठक नहीं है जब थरूर शामिल न हुए हो। इससे पहले भी कई बैठकों में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया है।
shashi tharoor congress meeting news

इस समय लोकसभा और राज्य सभा में शीतकालीन सत्र चल रहा है। विपक्ष कई मुद्दों पर केंद्र सरकार को घेर रहा है। तो वहीं वंदे मातरम पर चर्चा के दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट तक कर दिया था। सदन में पक्ष और विपक्ष के बीच घमासान मचा हुआ है। इस बीच, शुक्रवार को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस सांसदों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

कांग्रेस सांसदों की इस बैठक की चर्चा राजनीति गलियारों में जमकर हो रही है जिसका कारण हैं तिरुवनंतपुरम के सांसस शशि थरूर। कांग्रेस सांसदों की इस बैठक में शशि थरूर की गैरमौजूदगी दिखी। हालांकि पार्टी की ये पहली बैठक नहीं है जब थरूर शामिल न हुए हो। इससे पहले भी कई बैठकों में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था। अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर वे इस मीटिंग से दूर क्यों दिखाई दिए?

शशि थरूर ने दी थी जानकारी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अपनी अनुपस्थिति की जानकारी पहले ही पार्टी को दे दी थी। पार्टी के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) ने कहा कि उन्हें थरूर के मीटिंग में ​नहीं आने का कारण नहीं पता, जिसके बाद अटकलें और तेज हो गईं। हालांकि कांग्रेस सांसद ने कई मौकों पर पीएम मोदी और उनकी नीतियों की तारीफ की है। इसके साथ ही राहुल गांधी के वोट चोरी मुद्दे को भी उनका समर्थन नहीं मिला। इस कारण थरूर और कांग्रेस पार्टी के बीच के संबंध तनावपूर्ण देखने को मिले हैं।

थरूर इससे पहले भी रहे अनु​पस्थित

शीतकालीन सत्र से पहले जब सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई थी तब भी थरूर अनुपस्थित रहे। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई। वहीं एसआईआर पर हुई मीटिंग में भी थरूर ने हिस्सा नहीं लिया था ​​जिसकी वजह उन्होंने सेहत खराब बताई थी। अब वे संसद में हुए कांग्रेस सांसदों की बैठक में भी शामिल नहीं हुए। बता दें कि तीसरी बार उन्होंने पार्टी मीटिंग से दूरी बनाई है।

बता दें कि कांग्रेस सांसदों की ये बैठक संसद भवन की एनेक्सी एक्सटेंशन बिल्डिंग में आयोजित की गई। इस बैठक में संसद के शेष शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति, विपक्ष की एकजुटता और सरकार को घेरने के मुद्दे पर चर्चा की गई।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews