मीडिया पर फूटा शिल्पा शेट्टी का गुस्सा, बॉम्बे हाईकोर्ट में 29 के खिलाफ केस

मीडिया पर फूटा शिल्पा शेट्टी का गुस्सा, बॉम्बे हाईकोर्ट में 29 के खिलाफ केस

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अश्लील फिल्मों (porn movies) के कारोबार में फंसे राज कुंद्रा (Raj kundra) की पत्नी और मशहूर फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का गुस्सा मीडिया पर फूटा है। उन्होने 29 मीडियाकर्मियों और मीडिया घरानों के खिलाफ पोर्नोग्राफी मामले में जिसमें उनके पति आरोपी हैं, झूठी रिपोर्टिंग करने और उनकी छवि खराब करने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया है। ये मुकदमा बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर किया गया है और शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई होगी।

आबकारी ने दबिश देकर पकड़ी अवैध शराब, आरोपी पति को फरार होने में पत्नी ने की ऐसे मदद, केस दर्ज

शिल्पा शेट्टी ने अदालत से यह मांग भी की है कि मीडिया को उनके खिलाफ अपमानजनक सामग्री के प्रकाशन से रोका जाए। उन्होने आरोप लगाया है कि विभिन्न मीडिया हाउस ने अधिक पब्लिसिटी पाने के लिए सजसनीखेज खबरें बनाई, साथ ही ये भी कहा कि राज कुंद्रा पर चल रहे केस को लेकर शिल्पा के खिलाफ झूठी व अपमानजनक बातें कही जा रही हैं।

बता दें कि राज कुंद्रा को अश्लील सामग्री के निर्माण और प्रसार के आरोप में 19 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक इस मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता हैं और उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत मिले हैं। भारत में प्रतिबंधित होने के कारण पॉर्न फिल्मों को राज कुंद्रा हॉटशॉट्स (Hotshots) नामक ऐप पर अपलोड करता था। यह भी खुलासा हुआ है कि केनरिन नाम की कंपनी वी ट्रांसफर प्लेटफार्म और हॉटशॉट्स नाम का ऐप इन पूरी प्रक्रिया में इस्तेमाल होते थे। भारतीय कानून से बचे रहने के लिए राज कुंद्रा ने ब्रिटेन में निवास कर रहे अपने भाई के साथ केनरिन नामक कंपनी बनाई ताकि भारत के साइबर लॉ से बचा जा सके। पूछताछ और व्हाट्सएप चैटिंग से ये बात सामने आई है कि राज कुंद्रा 121 पॉर्न वीडियो को बेचने की तैयारी कर रहे थे और इसके लिए 1.2 मिलियन डॉलर (8.93 करोड़ रूपये) की डील हुई थी। 27 जुलाई को को कोर्ट ने राज कुंद्रा को 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews