
Sikkim: अगर आप घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं और किसी अच्छी डेस्टिनेशन की तलाश कर रहे हैं तो सिक्किम एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। एक बार इस जगह पर जाने के बाद यहां की खूबसूरती आपको इतना आकर्षित करेगी कि आपका वापस आने का मन ही नहीं होगा। यहां की ट्रिप का प्लान करने से पहले हम आपको कुछ खूबसूरत जगहों की जानकारी देते हैं, जहां जाकर आप अपनी प्लानिंग को बेहतरीन बना सकते हैं। ये एक छोटा सा राज्य है लेकिन यहां की खूबसूरत वादियां और प्राकृतिक सुंदरता किसी को भी मंत्रमुग्ध कर देने के लिए काफी है।
Sikkim की बेस्ट डेस्टिनेशन
पेलिंग
यह जगह गंगटोक से 140 किलोमीटर दूर है और एडवेंचर को पसंद करने वाले लोगों के लिए बेहतरीन प्लेस है। यहां पर ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग जैसी एक्टिविटी का मजा लिया जा सकता है। इस जगह पर स्काईवॉक सेवारो रॉक गार्डन भी देखने को मिलता है।

रंवगला हिल स्टेशन
समुद्र तल से 8000 फीट की ऊंचाई पर मौजूद रंवगला एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जहां की सुंदरता आपको हैरान कर देगी। अगर आपको शानदार वादियां आकर्षित करती है तो इस जगह पर घूमने के लिए जाया जा सकता है। खास बात यह है कि आपको यहां से ग्रेटर हिमालय के बेहतरीन नजारे भी दिखाई देंगे।

जुलुक
सिक्किम की राजधानी गंगटोक से 3 घंटे की दूरी पर खूबसूरत सा गांव जुलुक मौजूद है। इस गांव में 11 फीट की ऊंचाई पर कंचनजंघा और थुंबी व्यू प्वाइंट जैसी शानदार चोटियां मौजूद है। यहां के शानदार दृश्य देखकर हर किसी का दिल खुश हो जाता है। यहां आपको हाथी झील और कपुप लेक भी मिलेगी।

त्सोमगो झील
गंगटोक से 40 किलोमीटर दूर जाने पर एक खूबसूरत सी लेक मौजूद है जिसका नाम त्सोमगो है। 12400 फीट की ऊंचाई पर मौजूद एक लेक चंगु झील के नाम से प्रसिद्ध है और सर्दियों में यह बर्फ की तरह जम जाती है। वसंत ऋतु जैसे ही शुरू होती है झील में खूबसूरत नजारे दिखने लगते हैं और रंग-बिरंगे फूल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

