भारतीयों को वतन वापस लाए “महाराजा”, महाराज ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

भारतीयों को वतन वापस लाए “महाराजा”, महाराज ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

नई दिल्ली, गौरव शर्मा। यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध ने पूरे विश्व को चिंता में डाल रखा है। जहां एक ओर आर्थिक संकट के काले बादल आर्थिक व्यवस्थाओं को घेरे हुए हैं वहीं दूसरी ओर हर देश अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए दिन रात प्रयत्न कर रहा है।

— Air India (@airindia) February 26, 2022

यूक्रेन में फसे भारतीय छात्रों के लिए भारतीय सरकार प्रधानमंत्री मोदी के निर्देशन में भरसक प्रयासों में लगी हुई है। इसी के चलते आज एयर इंडिया के विमान से 250 भारतीयों को ऑपरेशन गंगा के तहत सुरक्षित यूक्रेन से निकालकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचाया गया। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। सिंधिया के साथ मिनिस्टर ऑफ स्टेट फॉर एक्सटर्नल अफेयर्स एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स वी.मुरलीधरन भी मौजूद रहे।

सिंधिया ने सभी भारतीयों का आत्मीय स्वागत किया और कहा कि ” हम आपका भारत में स्वागत करते हैं, हम जानते हैं कि आप किन कठिन परिस्थितियों से निकलकर देश वापस आए हैं, लेकिन आप बिल्कुल चिंता ना करें भारत सरकार, भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 130 करोड़ भारतीय हर कदम पर आपके साथ हैं। हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक कि हम युद्ध में फंसे हर भारतीय को वापस नहीं ले आते।

सिंधिया ने वतन लौटे भारतीयों से कहा कि हम हर भारतीय के वतन वापसी की गारंटी लेते हैं और आप हमारा यह संदेश हर उस इंसान तक पहुंचा दें जो अभी संकट में फंसा हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन और रूस दोनों ही सरकारों के लगातार संपर्क में हैं और जब तक हम हर भारतीय नागरिक को सुरक्षित मातृभूमि पर नहीं ले आते चैन की सांस नहीं लेंगे।

इसके बाद आखिर में सिंधिया ने वतन लौटे सभी भारतीयों का एक बार फिर स्वागत किया और एयर इंडिया के सभी दलकर्मियों को भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने के लिए धन्यवाद दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews