
चुनाव आयोग (Election Commission) ने 27 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर देशभर में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) ने इसकी घोषणा की। चुनाव आयुक्त ने बताया कि 28 अक्टूबर मंगलवार से दूसरे चरण की SIR प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसी दिन से मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू होगा। वहीं, घर-घर जाकर SIR की प्रक्रिया चार नवंबर से शुरू होगी।
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि SIR के दूसरे चरण में 12 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश शामिल होंगे। जिन राज्यों में SIR होने वाला है, वहां की मतदाता सूची आज रात 12 बजे फ्रीज कर दी जाएगी। बता दें कि 2026 में असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके पहले SIR की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इन पार्टियों ने जताई आपत्ति
SIR का ऐलान तो हो गया लेकिन अब राजनीतिक टकराव भी देखने को मिलेगा। एक ओर जहां विपक्ष ही SIR लाना चाहता था तो अब वहीं इसका विरोध करने लगा है। असम, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में विस चुनाव होना है और इससे पहले SIR की प्रक्रिया को निपटाया जाएगा। ऐसे में DMK और TMC जैसी विपक्षी पार्टियों ने इस कदम पर आपत्ति जताई है और इसे जल्दबाजी बताया है। तो वहीं BJP और महाराष्ट्र सरकार ने इसका स्वागत किया है।
क्या है SIR की प्रक्रिया?
चुनाव आयोग के अनुसार, SIR की प्रक्रिया तीन चरण में होगी। पहले चरण में मतदाताओं के नाम को 2003 की मतदाता सूची से लिंक किया जाएगा। इसमें मतदाताओं को सिर्फ यह बताना होगा कि 2003 की मतदाता सूची में उनका या उनके माता-पिता का नाम कहां था।
जिन लोगों का नाम 2003 की मतदाता सूची से लिंक नहीं हो पाएगा। उनका नाम दूसरे चरण में जोड़ा जाएगा। इस चरण में चुनाव आयोग उन लोगों को नोटिस जारी करेगा, जिनके नाम लिंक नहीं हो पाए हैं। इस चरण में मतदाताओं को संबंधित डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। इस दौरान आधार कार्ड भी स्वीकार किया जाएगा। इसके साथ ही यह भी बताना होगा कि 2003 के समय वह और उनके माता-पिता कहां थे। इसके बाद प्रोविजनल लिस्ट जारी होगी।
प्रोविजनल लिस्ट जारी होने के साथ ही मतदाताओं के पास अपील करने का अधिकार होगा। इस दौरान वो लोग अपील कर सकेंगे, जिनका नाम दूसरे चरण में भी लिस्ट में नहीं जुड़ पाया है। इसके साथ ही वो लोग भी अपनी जानकारी में संशोधन करा सकेंगे, जिनके नाम या अन्य जानकारी में गड़बड़ी है।
SIR का शेड्यूल
SIR के दूसरे चरण की 28 अक्टूबर यानि मंगलवार कल से शुरू होगी। प्रिटिंग और ट्रेनिंग का काम 28 अक्टूबर 2025 से 3 नवंबर 2025 तक चलेगा। 4 नवंबर 2025 से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर मतदाताओं की जानकारी एकत्रित जाएगी। वहीं 9 दिसंबर 2025 को मतदाता सूची का ड्राफ्ट पेश किया जाएगा।
आवश्यक दस्तावेज
केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी पेंशन पेमेंट ऑर्डर
सरकारी या स्थानीय निकाय, बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआईसी द्वारा जारी प्रमाण पत्र
बर्थ प्रमाणपत्र
पासपोर्ट
शैक्षणिक प्रमाणपत्र
परमानेंट रेजिडेंस सर्टिफिकेट
फॉरेस्ट राइट सर्टिफिकेट
जाति प्रमाण पत्र
एनआरसी
राज्य या लोकल बॉडी द्वारा तैयार फैमिली रजिस्टर
जमीन या हाउस अलॉटमेंट सर्टिफिकेट
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
