12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया जारी है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगा रही है। इस बीच पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस वाली सरकार और पार्टी समर्थित BLOs ने प्रोटेस्ट किया था। वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर भी निशाना साधा था। उनके बयान पर अब बुधवार को बीजेपी ने पलटवार किया है।
बीजेपी का ममता बनर्जी पर निशाना
भारतीय जनता पार्टी के सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि SIR के खिलाफ जिस प्रकार से बंगाल में महौल बनाने की कोशिश की और बिहार में ‘वोट चोर, गड्डी छोड़’ इस पर का नरेटिव विदेश की भूमि से बनाया गया है। बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जब कहती है कि आग लग जाएगी, देश की नींव को हिला देंगे, बीजेपी को छोड़ा नहीं जाएगा। जिस राज्य में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को उकसाया गया हो और उनकी हत्या की गई फिर भी मुख्यमंत्री ऐसा कहती हैं।
मंत्री सिद्दीकुल्लाह चौधरी कहते हैं कि SIR आग से खेलने जैसा है लेकिन कोई भी वोटर यह शिकायत लेकर सामने नहीं आया कि उनके वोट डिलीट कर दिए गए। इसका मतलब है कि बिहार में जो SIR प्रोसेस हुआ वह सही था।
सीएम ममता बनर्जी ने क्या कहा था?
बता दें कि मंगलवार को सीएम ममता बनर्जी ने SIR के खिलाफ बनगांव में रैली की थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि हमें बेवकूफ बनाना मुश्किल है। बंगाल को कंट्रोल करने के लिए आपको इतनी जलन क्यों हो रही है? आप बंगाल को गुजरात जैसा बनाना चाहते हैं। BJP गुजरात में भी हारेगी, मेरी बात याद रखना, मैं पहले से अंदाज़ा लगा रही हूँ।
SIR के नाम पर बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है और यह पूरी कवायद राजनीतिक मकसद से की जा रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बीजेपी मेरे खेल में मुझसे लड़ नहीं सकती, मुझे हरा नहीं सकती। अगर BJP ने बंगाल में मुझ पर हमला करने की कोशिश की तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी।





