Solar storm: पृथ्वी की ओर बढ़ रहे Solar Storm के चलते इंटरनेट कनेक्टिविटी में आ सकती है बाधा, पढ़ें खबर

Solar storm: पृथ्वी के लिए आगामी कुछ दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक एक शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी से टकराने की संभावना है।
Solar storm: पृथ्वी की ओर बढ़ रहे Solar Storm के चलते इंटरनेट कनेक्टिविटी में आ सकती है बाधा, पढ़ें खबर

Solar storm: नासा के वैज्ञानिकों ने एक गंभीर चेतावनी जारी की है। दरअसल उनका कहना है कि पृथ्वी के लिए आगामी कुछ दिन चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। जानकारी के अनुसार एक शक्तिशाली सौर तूफान पृथ्वी से टकराने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, पृथ्वी के वातावरण में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन हो सकते हैं।

दरअसल नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मुताबिक, इस सौर तूफान का प्रभाव पृथ्वी के अधिकांश क्षेत्रों में दिखाई दे सकता है। वहीं सौर तूफान के कारण आपके इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी प्रभावित हो सकते हैं, जिससे मोबाइल सेवाओं जैसे जीपीएस और इंटरनेट कनेक्टिविटी में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

‘हैलोवीन तूफान’ के बाद सबसे ताकतवर सौर तूफान:

जानकारी के अनुसार सूर्य से शक्तिशाली ज्वालाओं के उत्सर्जन के कारण यह तूफान बना है, जिसमें भारी कण शामिल हैं और उनकी गति अत्यधिक तेज है। नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने इसे जी2 श्रेणी का मैग्नेटिक स्टॉर्म करार दिया है। जानकारी के अनुसार, इतने ताकतवर सौर तूफान का सामना पृथ्वी लगभग 20 वर्षों बाद कर रही है। हाल ही में एक और भू-चुंबकीय तूफान पृथ्वी से टकराया था, जिसे वैज्ञानिकों ने अक्टूबर 2003 में आए ‘हैलोवीन तूफान’ के बाद सबसे शक्तिशाली माना है।

‘एक्स’ हैंडल पर जानकारी साझा

दरअसल अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के सन एंड स्पेस ‘एक्स’ हैंडल ने इस सूचना को साझा किया है। उनके अनुसार, 13 मई को एम 6.6 श्रेणी की सौर ज्वाला फूटी थी, जो पिछले सप्ताह की तुलना में कम शक्तिशाली थी। सूर्य से बड़ी मात्रा में आवेशित कण उत्सर्जित हो रहे हैं, जिनकी गति काफी तेज हो गई है। सतह पर तीव्र चुंबकीय गतिविधियों के चलते अब इन कणों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है।

इंटरनेट कनेक्टिविटी हो सकती है डिस्टर्ब:

जानकारी दे दें कि NOAA की चेतावनी में यह भी साफ किया गया है कि यह तूफान नेविगेशन, रेडियो और सैटेलाइट संचालन को भी बाधित कर सकता है। इसके साथ ही यह तूफान इंटरनेट कनेक्टिविटी और जीपीएस जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को भी प्रभावित कर सकता हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews