इंडिगो फ्लाइट में मिले खाने के पैकेट में कुछ ऐसा मिला की उड़ गए यात्री के होश, पैसेंजर का दावा- एयरलाइंस ने माफी मांगने से इनकार किया, पढ़ें खबर

इंडिगो फ्लाइट में मिले खाने के पैकेट में कुछ ऐसा मिला की उड़ गए यात्री के होश, पैसेंजर का दावा- एयरलाइंस ने माफी मांगने से इनकार किया, पढ़ें खबर

food packet in the Indigo flight: क्या आप भी हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट में दिए गए खाने को खाते है? क्या हो अगर आपको पता लगे की इस खाने में एक स्क्रू है? दरअसल एक ऐसा ही मामला इंडिगो एयरलाइन से सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक यात्री ने इंडिगो फ्लाइट में दावा किया है कि उसे फ्लाइट में मिले सैंडविच के अंदर एक स्क्रू मिला है, और इसके बावजूद एयरलाइंस ने माफी मांगने से इनकार कर दिया है।

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

दरअसल एक यात्री ने सोमवार को सोशल मीडिया पर इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट के दौरान मिले सैंडविच में स्क्रू की तस्वीरें शेयर की हैं। इतना ही नहीं उसने एयरलाइन पर आरोप भी लगाया की सैंडविच में मिले स्क्रू को लेकर एयरलाइन द्वारा माफ़ी भी नहीं मांगी गई। इंडिगो एयरलाइंस ने यात्री के दावे का जवाब देते हुए कहा कि उसने पैकेट फ्लाइट लैंड होने के बाद खोला था, इसलिए अब वे इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। यदि यात्री ने फ्लाइट में ही सैंडविच के बारे में शिकायत की होती तो इंडिगो एक्शन ले सकता था।

स्पाइसजेट की फ्लाइट में लड़की से हुई थी छेड़छाड़

गौरतलब है की हवाई यात्रा में अब दिन प्रतिदिन ऐसी कई घटनाएं देखने को मिल रही है। हाल ही में 31 जनवरी को स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-592 कोलकाता से बागडोगरा जा रही थी, जिसमें एक 26 साल की लड़की के साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस घटना में आरोपी पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया गया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews