आखिरी सांसें गिन रही मां के लिए बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई’

आखिरी सांसें गिन रही मां के लिए बेटे ने वीडियो कॉल पर गाया ‘तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल (corona) की त्रासदी के बीच मानवीय कहानियां भी कम नहीं। इस दौर में कई ऐसे किस्से हैं जो लोगों की आंखें नम कर रही है। ऐसा ही वाकया एक डॉक्टर (doctor) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें उन्होने बताया कि कैसे एक कोरोना मरीज के लिए उसके बेटे ने वीडियो कॉल (video call) पर प्यारा सा गाना गाया। ये मरीज अपनी आखिरी सांसें गिन रही थीं और जब उनके बेटे से बात कराई गई तो बेटे ने एक गीत गाया, जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं।

नकली इंजेक्शन मामला : आरोपी ने नर्मदा नदी में बहा दिए थे नकली इंजेक्शन, सर्चिंग में लगी गोताखोरों की टीम

डॉक्टर दीपशिखा घोष (Dr. Dipshikha Ghosh) ने ट्विटर पर लिखा है कि ‘आज अपनी शिफ्ट खत्म होने से पहले मैंने एक कोरोना मरीज के रिश्तेदार को फोन किया, जो शायद ही बच पाए। हम अपने अस्पताल में ऐसा करते हैं। इस दौरान उस मरीज के बेटे ने अपनी मरती हुई मां के लिए एक गाना गाया।’

डॉक्टर दीपशिखा ने ट्वीट किया कि ‘उसने तेरा मुझसे है पहले का नाता कोई गीत गाया। मैं वहां फोन पकड़े खड़ी रही और उसे और उसकी मां को गाते हुए देखती रही। इस दौरान कुछ नर्स भी वहां आकर खड़ी हो गई। गाने के बीच में बेटे के आंसू निकल पड़े, लेकिन उसने गाना पूरा किया मुझसे अपनी मां के बारे में बात की और शुक्रिया कहकर फोन काट दिया।’

वो आगे लिखती हैं ‘मैं और नर्सें वहीं खड़े रहे। अपने अपना सिर हिलाया, हमारी आंखें भरी हुई थी। इसके बाद नर्सें अपने अपने मरीजों के पास चली गईं। इस गाने में हमें हमेशा के लिए बदल दिया है। मेरे लिये ये गीत अब हमेशा उनका रहेगा।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews