मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार, बेटे ने मां को मारा थप्पड़, बुजुर्ग मां की मौत

मां-बेटे का रिश्ता शर्मसार, बेटे ने मां को मारा थप्पड़, बुजुर्ग मां की मौत

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अब जो खबर हम आपको बताने जा रहे हैं, उसे पढ़कर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देश की राजधानी दिल्ली में एक बेटे ने अपनी ही मां को ऐसा थप्पड़ मारा कि बुजुर्ग मां की मौत हो गई। इसके बाद भी बेटे की निर्लज्जता का आलम ये कि उसने घटना को छिपाकर मां का अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन दूसरे ही दिन घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया और वीडियो वायरल होने के बाद जब लोगो को ये मामला पता चला तो हर कोई सकते में आ गया।

ये भी देखिये – MP में कक्षा 1 से 8वीं के स्कूल खोलने पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

इंसानियत को शर्मसार करने वाली ये घटना दिल्ली के बिंदापुर इलाके की है। यहां 76 साल की बुजुर्ग अवतार कौर अपने बेटे रणवीर और बहू के साथ रहती थीं। सोमवार को दोपहर में रणवीर सिंह का अपने किराएदार के साथ पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। सेवक पार्क की गली नंबर छह से पुलिस को एक महिला ने पुलिस को फोन पर झगड़े की शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची भी लेकिन मामला शांत हो गया। किराएदार ने भी मकान मालिक के खिलाफ पुलिस से कोई शिकायत नहीं की और पुलिस वापस लौट गई। इसके बाद रणवीर सिंह और उसकी पत्नी गेट के बाहर मां अवतार कौर के साथ बात करने लगे। इसी दौरान मां-बेटे में कुछ बहस हो गई और बेटे ने देखते ही देखते मां को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ इतना जोर से पड़ा कि बुजुर्ग मां वहीं नीचे गिर पड़ी और बेहोश हो गई। इसके बाद बेटा बहू मां को पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मां बेटे के रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना में बेटे ने बिना किसी को बताए मां का अंतिम संस्कार भी कर दिया। लेकिन एक दिन बात 16 मार्च को घटना का सीसीटीवी फुटेस सामने आया और लोगो को असलियत पता चली। मगर पोस्टमार्टम नहीं होने के कारण महिला की मेडिकल रिपोर्ट भी पुलिस के पास नहीं है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे पर आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews