
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई जिसके बाद सोमवार रात करीब 10:00 बजे उन्हें तत्काल दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल अब उनकी हालत ठीक है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।
बता दें कि सोनिया गांधी पिछले कई सालों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं। वे समय-समय पर नियमित जांच और इलाज के लिए अस्पताल जाती रहती हैं। वहीं सोमवार रात को सोनिया गांधी को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया था।
अब कैसी है सोनिया गाधी की तबीयत?
सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उनकी जांच करने पर पाया गया कि उन्हें अस्थमा की समस्या थोड़ी बढ़ गई है। ऐसा सर्दी के मौसम और प्रदूषण के चलते हुआ है। फिलहाल एहतियात के तौर पर उन्हें एडमिट कर लिया गया है और उनकी सेहत की निगरानी की जा रही है।
डॉक्टर ने बताया कि अब उनकी सेहत पूरी तरह स्थिर है। उन्हें कुछ दवाएं भी दी जा रही हैं, जिनका उनकी सेहत पर अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। उपचार के बाद एक या दो दिन में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
