कोरोना के खिलाफ सोनिया गांधी का कदम, पूरी सांंसद निधि देने की पेशकश

सोनिया गांधी

नई दिल्ली। एक तरफ पूरा देश में कोरोना महामारी से लड़ रहा है, अब तक देशभर में 734 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। इससे निपटने के लिये राजनेता, कलाकार, खिलाड़ियों सहित कई लोग मदद के लिये आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की मदद की पेशकश की है। सोनिया गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली की के लिये प्रशासन को पूरी सांसद निधि का इस्तेमाल करने की पेशकश की है। वे चाहती हैं कि इस राशि का इस्तेमाल उनके संसदीय क्षेत्र के लोगों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए हो। इसी के साथ वो चाहती हैं कि लोगों को साबुन, सैनिटाइजर और मास्क भी बांटा जाए।

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के 21 दिन के लॉकडाउन का समर्थन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था जिसमें उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से सबसे अधिक गरीब एवं पिछड़ा वर्ग प्रभावित हुआ है। इसलिये उन्होने किसानों एवं छोटे कारोबारियों के लिए “न्यूनतम आय गारंटी योजना” भी लागू करने का सुझाव दिया है ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews