यात्री कृपया ध्यान दें, वंदे भारत व शताब्दी एक्सप्रेस सहित 15 ट्रेन आज इस रूट पर कैंसिल, रेलवे ने जारी की लिस्ट

Railway train cancelled

Southern Railway train cancelled : चक्रवाती तूफ़ान मिचौंग ने दक्षिण भारत के दो राज्यों तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बहुत तबाही मचाई है, सड़कें उखड़ गईं , जान माल का नुकसान हुआ, हवाई अड्डे में पानी भर गया जिसके चलते उड़ानें रद्द हुईं , रेलवे ट्रेक पर भी पानी भर गया, हालात को समझते हुए रेलवे ने आज 7 दिसंबर को वंदे भारत, शताब्दी, जन शताब्दी सहित कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है।

इसलिए यात्रियों से अनुरोश है कि आप यदि दक्षिण भारत की तरफ के रूट पर ट्रेन से यात्रा पर जा रहे हैं तो कृपया रेलवे का अपडेट पहले देख लें क्योंकि आज 7 दिसंबर को रेलवे ने 15 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है ।

इन ट्रेनों को निरस्त किया गया 

  • ट्रेन नंबर 16031 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल-श्री माता वैष्णों देवी अंडमान एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 20677 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल- विजयवाड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 20607डॉ एम्जिअर सेन्ट्रल मैसूरू वंदे भारत एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 12007 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल- मैसूरू शताब्दी एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 12675 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल-कोयम्बटूर कोवई एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 12639 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल- केएसआर बंगलुरु ब्रिन्दावन एक्स्प्रेस।
  • ट्रेन नंबर 16057 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल -तिरुपति एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 16058 तिरुपति – डॉ एमजीआर सेन्ट्रल एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 16053 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल – तिरुपति एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 16054 तिरुपति – डॉ एमजीआर सेन्ट्रल एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 12243 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल – कोयम्बटूर शताब्दी एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 12077 डॉ एमजीआर सेन्ट्रल – विजयवाड़ा जन शताब्दी एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 22625 दे एमजीआर सेन्ट्रल – केएसआर बंगलुरु डबल डेकर एक्सप्रेस।
  • ट्रेन नंबर 06067 चेन्नई एग्मोर- तिरुनेलवेली वंदे भारत स्पेशल।
  • ट्रेन नंबर 06068 तिरुनेलवेली – चेन्नई एग्मोर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं।
Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews