कहानी पूरी फिल्मी है ! जब भेष बदलकर आईपीएस अधिकारी ने किया पुलिस को फोन

कहानी पूरी फिल्मी है ! जब भेष बदलकर आईपीएस अधिकारी ने किया पुलिस को फोन

औरेया, डेस्क रिपोर्ट। ‘हैलो! मैं सरिता चौहान बोल रही हूं। दिबियापुर रोड स्थित प्लास्टिक सिटी के नजदीक बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा दिखाकर लूटपाट की। जल्दी पहुंचे। लुटेरे औरैया की ओर भागे हैं।’ पुलिस को जैसे ही ये फोन आया वो हरकत में आ गई। लेकिन इसके बाद जो कहानी सामने आई वो पूरी फिल्मी थी।

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का पलटवार, श्रीराम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस रामसेतु पर मुंह बंद रखे

दरअसल उत्तर प्रदेश के औरैया में एसपी चारू निगम (Charu Nigam) ने भेष बदलकर ये सारा ड्रामा रचा। वो कानून व्यवस्था और पुलिस की प्रतिक्रिया जानना चाहती थीं और इसीलिए उन्होने एक आम महिला बनकर पुलिस को फोन किया और बताया कि उनके साथ ये वारदात हो गई है। आईपीएस चारू निगम अपनी पहचान छिपाकर ककोर मुख्यालय के पास प्लास्टिक सिटी के पास एक बाइक से पहुंची। फिर उन्होेन कंट्रोल रूम पर 112 नंबर डायल किया और अपने साथ लूट की घटना बताई। वो देखना चाहती थी कि ऐसी सूचना मिलने पर पुलिस किस तरह कार्रवाई करती है और उनका रवैया कैसा रहता है।

इस फोन कॉल के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ करने लगी। इसी दौरान उन्हें असलियत का पता चला। ये सारी घटना रिकार्ड की गई और इसे औरेया पुलिस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी डाला है। चारू निगम को भी पुलिस का बर्ताव संतोषजनक लगा और उन्होने इसके लिए बाद में उनकी तारीफ भी की। बहरहाल ये वीडियो अब वायरल है और लोग इसपर तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई ये भी कह रहा है कि सारा मामला पहले से फिक्स था।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews