Lakhisarai Special Chaat: 40 सालों से इस स्पेशल चाट के दीवाने हैं लोग, सिर्फ 20 रुपए में लिया जा सकता है बेहतरीन स्वाद का मजा

Lakhisarai

Lakhisarai Special Chaat: हर किसी को खाने पीने का बहुत शौक होता है। सभी अलग-अलग तरह के व्यंजनों का स्वाद चखना पसंद करता है। भारत अपने हर राज्य में मिलने वाले अलग-अलग स्वाद के चलते दुनिया भर में अलग ही पहचान रखता है। वैसे भी आजकल लोग अलग अलग तरह का स्वाद चखने के बहुत शौकीन होते हैं और कहीं भी जाने पर वहां की बेहतरीन चीज को खाना बिल्कुल नहीं भूलते।

बिहार अपनी प्रसिद्ध लिट्टी चोखा के लिए दुनिया भर में मशहूर है। लेकिन आज हम आपको यहां के एक ऐसे स्पेशल चाट के बारे में बताते हैं जिसे खाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ती है। स्थानीय लोगों के बीच की काफी ज्यादा डिमांड है और वह इसे बड़े ही चाव से खाते हैं।

लखीसराय का फेमस चाट

अगर आप भी चटपटी चीजें खाने के शौकीन हैं तो आपको लखीसराय के पचना रोड स्थित चाट की दुकान पर जरूर जाना चाहिए। यह लखीसराय में मिलने वाला सबसे फेमस और स्पेशल चाट है और जब आप इसका स्वाद चख लेंगे तो इसके दीवाने हो जाएंगे। दोपहर के बाद यहां लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ती है और सभी अपनी बारी आने का इंतजार करते हैं।

30 साल पुरानी है दुकान

शहर में यह दुकान पिछले 30 सालों से चल रही है और यहां आने वाला हर व्यक्ति बेहतरीन स्वाद का दीवाना है। यहां चाट बनाने का अंदाज काफी अलग है जो लोगों को पसंद आता है। यहां समोसे के साथ मीठी चटनी, हरी चटनी, मटर और खटाई दी जाती है और इसका बेहतरीन स्वाद सालों से एक ही जैसा बरकरार है। यही वजह है कि मोना चाट की दुकान वर्षों से लोगों के बीच फेमस है।

यहां पर जो समोसे तैयार किए जाते हैं। उसके आलू में घर पर तैयार किया गया मसाला मिलाया जाता है। इसके बाद शुद्ध सरसों के तेल में समोसे तले जाते हैं, जो इसके स्वाद को अलग और बेहतरीन बनाते हैं। छोले तैयार करने के लिए मटर का इस्तेमाल किया जाता है और चाट के साथ दी जाने वाली सरसों की चटनी बहुत चटपटी होती है।

हर महीने लाखों की कमाई

इस दुकान में एक चाट बनाने के लिए दो समोसे का इस्तेमाल किया जाता है और लोगों को अच्छी से अच्छी क्वालिटी परोसी जाती है। चटनी और मटर का स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है और शाम के समय यहां आने वाले लोगों की भीड़ बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। दुकानदार रोजाना कम से कम 300 से ज्यादा प्लेट बेच देते हैं। दुकानदार रोजाना कम से कम 300 से ज्यादा प्लेट बेच देते हैं। यहां पर सिर्फ 20 रुपए में एक प्लेट मिलती है जिससे लगभग हर महीने में एक से सवा लाख की कमाई होती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews