भगवान जगन्नाथ के दर्शनों का विशेष अवसर, नवंबर में दो बार जायेगा आईआरसीटीसी का टूर, देखें डिटेल

IRCTC Divine Puri Tour

IRCTC Divine Puri Tour Package :  भगवान जगन्नाथ के दर्शनों की इच्छा उनके बहुत से भक्तों को होती है लेकिन कई बार वे दर्शनों से वंचित रह जाते हैं, लेकिन ऐसे भक्तों को निराश या मायूस होने की जरुरत नहीं है क्योंकि आईआरसीटीसी ने एक शानदार टूर पैकेज बनाया है जिसमें पुरी में बिराजे भगवान जगन्नाथ के दर्शनों के साथ साथ अन्य धार्मिक स्थलों पर भी जाने का अवसर मिलेगा।

IRCTC Divine Puri Tour में ये डेस्टिनेशन होंगे कवर 

आईआरसीटीसी ने एक बेहेतरीन एयर टूर पैकेज बनाया है जिसका नाम है “Divine Puri Tour Package”, इस पैकेज में पर्यटक को पुरी के अलावा, चिल्का, कोणार्क और भुबनेश्वर के प्रसिद्द धार्मिक स्थलों को देखने का मौका मिलेगा, ये टूर 3 रात 4 दिन है।

2 नवंबर और 23 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट उड़ान भरेगा हवाई जहाज  

पुरी टूर के लिए हवाई जहाज दिल्ली हवाई अड्डे से 2 नवंबर और 23 नवंबर को उड़ान भरेगा यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, जहाज में केवल 19 सीट इस टूर के लिए रिजर्व रहेंगी तो यदि आप भगवान जगन्नाथ के भक्त हैं तो अपना टिकट कन्फर्म आकर अपनी सीट बुक करवा सकते हैं।

इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया 

IRCTC द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक Divine Puri Tour Package के लिए किराया 31,000/- रुपये पति व्यक्ति निर्धारित किया है लेकिन ये किराया तभी प्रभावी होगा जब तीन वयस्क यात्री एक साथ टिकट बुक कराएँ, यदि दो  व्यक्ति जाते हैं तो किराया 32,500/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा और यदि एक व्यक्ति जाता है तो उसका टिकट 40,990/- रुपये का होगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews