SpiceJet Republic Day Sale : ट्रेन से भी सस्ते ऑफर का लाभ उठायें, मौका चूक न जाये

SpiceJet Republic Day Sale : ट्रेन से भी सस्ते ऑफर का लाभ उठायें, मौका चूक न जाये

SpiceJet Republic Day Sale : 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का उत्साह देश में दिखाई दे रहा है, शासकीय संस्थाओं के साथ साथ निजी संस्थायें और सामाजिक संगठन गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं, इस बीच निजी विमान सेवा कंपनी स्पाइस जेट (SpiceJet) ने एक विशेष घोषणा की है जिसका सीधा फायदा देशवासियों को मिलेगा।

SpiceJet ने 26 जनवरी सेल की घोषणा की है, ऐसे में यदि आप भी कहीं घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको इस ऑफर पर एक बार जरुर गौर करना चाहिए, यहाँ ट्रेन से भी सस्ते टिकट मिल रहे हैं। SpiceJet Republic Day Sale में एक खास ऑफर लेकर आया है, जिसमें आप सिर्फ 1126 रुपये में अपना हवाई यात्रा के लिए टिकट बुक करा सकते हैं।

स्पाइस जेट इस बार जो रिपब्लिक डे सेल लेकर आई है जिसमें साल की सबसे सस्ती टिकटों की घोषणा की गई है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है, इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर आप 24 जनवरी 2023 से 30 सितंबर 2023 तक देश के अंदर कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।

SpiceJet ने ट्विटर पर दी जानकारी  

SpiceJet ने अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर 26 जनवरी सेल की घोषणा करते हुए इसका डिटेल भी दिया है, ऑफर के तह 26 प्रतिशत तक रेट में डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कब तक कर सकते हैं बुकिंग 

स्पाइस जेट के ऑफर के मुताबिक 26 जनवरी सेल ऑफर 24 जनवरी से 29 जनवरी तक इसका लाभ लिया जा सकता हैं , यानि इन तारीखों में आप टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।

यात्रा का लाभ इस तारीख तक मिलेगा 

SpiceJet के SpiceJet Republic Day Sale ऑफर का फायदा 30 सितंबर तक मिलेगा, यानि आपर 24 जनवरी से 29 जनवरी के बीच बुकिंग कराते हैं तो आप इस टिकट पर 30 सितंबर तक यात्रा कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews