सॉल्ट लेक स्टेडियम में आयोजित हुए लियोनेल मेसी के कार्यक्रम हंगामे (Messi Kolkata Event Chaos) के बाद पश्चिम बंगाल सरकार एक्शन में है। कई अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है। अब अरूप बिस्वास (Aroop Biswas) ने अपना पद छोड़ने का फैसला लिया है। उन्होनें बंगाल खेल मंत्री के पोस्ट से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम ने इसे स्वीकार भी कर लिया गया है।
पत्र में बिस्वास ने कहा, “विवेकानंद युवा भारती क्रीड़ांगन में मेसी के विजिट के दौरान 13 दिसंबर को जो स्थिति उत्पन्न हुई, इसके लिए अपने पहले ही जांच कमेटी का गठन किया है। इसलिए निष्पक्ष जांच के हित में मैं खेल मंत्री के पद को छोड़ने का अनुरोध कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि आप मेरे इस रिक्वेस्ट को मानेंगी।”
क्या है मामला?
13 दिसंबर को कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मेसी के GOAT टूर आयोजन किया गया था। लेकिन वीआईपी लोगों ने उन्हें घेर लिया। जिसके कारण फैंस को हजारों रुपये के टिकट खरीदने के बाद भी मेसी की झलक तक नहीं मिली। अर्जेंटीना के फुटबॉलर 20 मिनट के अंदर ही स्टेडियम छोड़कर चले गए। मैनेजमेंट से कारण फैंस निराश हुए और विरोध करने लगे। धीरे-धीरे हंगामे ने हिंसक रूप ले लिया। लोगों ने पानी की बोतलें फेंकी, कुर्सियां तोड़ी और पोस्टर फाड़े गए। सीएम ममता बनर्जी ने भी मिसमैनेजमेंट के कारण फैंस और मेसी ने माफी मांगी।

कई अधिकारियों पर भी हुआ एक्शन
सोमवार को जांच कमेटी ने शुरुआती रिपोर्ट जमा की। जिसके आधार पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। डीजीपी राजीव कुमार, बिधाननगर सीपी मुकेश कुमार और यूथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिंह को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। पूछा गया है कि इवेंट के दिन मिस मैनेजमेंट और चूक क्यों हुई और वेऑर्गेनाइज और हितधारकों के साथ सही तरीके से को-ऑर्डिनेट क्यों नहीं कर पाए।
इसके अलावा डीसीपी अनीश सरकार के खिलाफ अपनी ड्यूटी और जिम्मेदारियां में लापरवाही के कारण जांच पूरी होने तक सस्पेंड किया गया है। डब्ल्यूबीसीएस अधिकारी (रिटायर्ड) देव कुमार नंदन की सेवाएं वापस ली गई है। इस मामले के लिए जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन भी किया गया है। जिसमें आईपीएस अधिकारी पीयूष पांडे, जावेद शमीम, सुप्रतिम सरकार और मुरलीधर को शामिल किया गया है।







