बिजनेस के लिए बेहद फायदेमंद है चाणक्य नीति की ये 5 बातें, कभी नहीं होंगे असफल

Chanakya Niti

Chanakya Niti : आज के बदलते दौर में हर कोई चाहता है कि उसके पास गाड़ी, बंग्ला हो और वो भी अन्य लोगों की तरह ही लग्जरी लाइफ जी सके जो कि नौकरी करके पूरी नहीं की जा सकती। अमूमन सरकारी हो या प्राइवेट सेक्टर यह देखने को मिलता है कि आपको जितनी सैलेरी मिलती है उसके अनुसार आप अपना जीवनयापन कर लेते हैं। साथ ही, थोड़े बहुत पैसे सेव भी कर लेते हैं लेकिन हाइफाइ खर्चे उठा पाना नहीं हो पाता है। इसलिए आजकल के युवा वर्ग बिजनेस की ओर ज्यादा भाग रहे हैं। इसमें वो फ्री हेंड होते हैं ना किसी की सुननी पड़ती है औऱ ना ही किसी प्रकार का कोई दवाब होता है। ऐसे में यदि आप भी बिजनेस स्टार्ट करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो चाणक्य नीति की इन बातों का खास ख्याल रखें, जिससे आपको कभी असफलता हाथ नहीं लगेगी।

कार्य योजना करें तैयार

किसी भी कार्य को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए मास्टरप्लान या कार्य योजना तैयार करें। इसके लिए सबसे पहले आप यह निर्धारित करें कि आप कौन सा बिजनेस करना चाहते हैं और उसके परिणाम क्या होने चाहिए। उस कार्य की सभी विशेषताओं को समझने का प्रयास करें जिसे आप करने जा रहे हैं। क्या-क्या स्तर पर विवरण आवश्यक होगा, किन-किन संसाधनों की आवश्यकता होगी और यह कार्य कितने समय तक चलेगा ये सब तय करें। हर कार्य को एक निर्दिष्ट समय सीमा के अंदर पूरा करें।

वाणी में मधुरता

“मधुर वाणी” न केवल व्यापार में बल्कि हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। व्यापार में जब आपकी बातचीत मधुरता और संवेदनशीलता से भरी होती है, तो लोग आपके साथ काम करने में आसानी से सहमत होते हैं। व्यापार में सफलता पाने के लिए संवाद का विशेष ख्याल रखना चाहिए। एक सफल टीम बनाने के लिए मधुर वाणी की आवश्यकता होती है। तभी आपको अपनी टीम के सदस्यों से सहमति और सहयोग मिल पाएगा। इसके अलावा, समाज में भी वाणी में मधुरता रखें ताकि लोग आपके बिजनेस की ओर आकर्षित हो सके।

कठिन परिश्रम

सफलता आजीविका के किसी भी पहलु में कठिन परिश्रम के बिना संभाव नहीं है। सफलता उन्हें मिलती है जो कठिनाईयों, परिश्रम और संघर्षों का सामना करने में तत्पर रहते हैं। कठिनाईयों के बावजूद भी आपकी संकल्पना और परिश्रम निरंतर जारी रहनी चाहिए। इस दौरान साहस और आत्मविश्वास बना रहना आवश्यक है।

दूसरों को न लगने दें भनक

जब हम किसी नए काम की शुरुआत करते हैं तो उसके बारे में दूसरों के साथ ज्यादा साझा ना करें। बता दें कि दुनिया में हमें हमेशा समर्थन नहीं मिलता है। कुछ लोग तो बिना कारण भी विरोध कर सकते हैं। आपकी प्‍लानिंग और नए काम की जानकारी आप सिर्फ विश्वासपात्र और समर्थ लोगों के साथ ही साझा करें, जिन्हें आप पर पूरा विश्वास हो और जो आपके लिए सहायक साबित हो सकते हैं।

योग्य सहयोगी

व्यापार में सफलता पाने के लिए योग्य सहयोगी होना बहुत महत्वपूर्ण होता है। योग्य सहयोगी आपके काम में अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान को साझा कर सकते हैं, जो आपके व्यापार को मजबूती देगा। सहयोगी आपके पास विभिन्न प्रकार के संसाधन प्रदान कर सकते हैं जैसे कि वित्तीय संसाधन, तकनीकी संसाधन, लोगिस्टिक्स, आदि। साथ ही, वो आपके काम को मोटिवेट करेंगे।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews