राज्य सरकार का बड़ा फैसला! इस भत्ते में भारी इजाफा, जल्द जारी होंगे आदेश, जानें किसे मिलेगा लाभ?

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने अधिकारियों को जल्द एनसीसी कैडेट्स को भत्तों का लाभ दिए जाने के लिए निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैडेट्स को यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी ।
salary news

Uttarakhand NCC Allowances:  उत्तराखंड के एनसीसी कैडेट्स के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने एनसीसी कैडेट्स के भत्ते में 4 गुना इजाफा किया गया है। राज्य सराकर ने धुलाई और पॉलिश भत्तों की नई दरों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत अब कॉलेजों और स्कूलों के कैडेट्स को अब 41 रुपये दिए जाएंगे। अब तक प्रदेश में एनसीसी कैडेट्स को मात्र ₹10 ही भत्ते के रूप में दिया जा रहा है। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने इसकी जानकारी दी है। इस संबंध में जल्द ही शासन स्तर से आदेश जारी किया जाएगा।

जल्द जारी होंगे आदेश, मिलेगा बढ़े हुए भत्ते का लाभ

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश दिए है। अधिकारियों को भत्तों को लेकर जल्द एनसीसी कैडेट्स को लाभ दिए जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि कैडेट्स को यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी जाएगी । प्रदेश में एनसीसी सीनियर डिवीजन कैडेट्स को एक वर्ष में छह माह, जबकि जूनियर डिवीजन के कैडेट्स को एक वर्ष में आठ माह धुलाई एवं पॉलिश भत्ता दिया जाएगा। कागजी औपचारिकताओं को पूरा करते हुए जल्द ही इस पर आदेश जारी होने की उम्मीद है।

एनसीसी पर सरकार का फोकस

शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने बताया कि सरकार का फोकस राज्य के कई महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में एनसीसी की नई इकाइयों का गठन करना है, ताकि प्रदेश के अधिक से अधिक नौनिहालों को एनसीसी में शामिल होने का मौका मिल सके।शीघ्र ही कई स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी की इकाई गठित की जाएंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews