राज्य सरकार का बड़ा तोहफा, वेतन में की भारी बढ़ोत्तरी, अब खाते में आएगी 1.50 लाख रुपए तक राशि, मिलेगा लाभ

2000 Rupee Note Exchange,

West Bengal MLA Salary Hike : त्यौहारों के सीजन के बीच पश्चिम बंगाल के विधायकों और मंत्रियों को सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने विधायकों और मंत्रियों के वेतन में 40000 प्रतिमाह बढ़ाने की घोषणा की है। इस वृद्धि के बाद विधायकों के खाते में 1.21 लाख रुपये और मंत्रियों के खाते में 1.50 लाख रुपये प्रति माह वेतन आएगा।

विधानसभा में सीएम ने की सैलरी बढाने की घोषणा

गुरूवार को सीएम ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि मेरे वेतन में कोई संशोधन नहीं किया गया है, क्योंकि मैं लंबे अरसे से किसी तरह का वेतन नहीं ले रही हूं, लेकिन राज्य के विधायकों का वेतन दूसरे राज्यों के मुकाबले में काफी कम है ऐसे में राज्य सरकार ने फैसला किया है कि उनके वेतन में 40 हजार रुपये प्रतिमाह की वृद्धि की जाएगी। वही कैबिनेट मंत्रियों और राज्य मंत्रियों के सैलेरी के मंत्रियों का मासिक वेतन 10,900 रुपये से बढ़ाकर 50,900 रुपये कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री, राज्य मंत्री और विधायक मासिक वेतन के अलावा जो अन्य अतिरिक्त भत्ते पाने के हकदार हैं, वे वही रहेंगे।

अब किसको कितनी मिलेगी सैलरी-भत्ते?

दरअसल, अबतक पश्चिमी बंगाल में विधायकों को 10,000 रुपये, राज्य मंत्रियों को 10,900 रुपये और प्रभारी मंत्रियों को 11,000 रुपये मिलते थे, लेकिन सीएम की इस घोषणा और सैलरी में नए संशोधन के बाद अब उन्हें 50,000, 50,900 और 51,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे। इसका मतलब यह होगा कि राज्य सरकार के फैसले के बाद वेतन और भत्तों सहित विधायकों को मिलने वाला वास्तविक मासिक भुगतान अब 81,000 रुपये प्रति माह की मौजूदा दर से बढ़कर 1.21 लाख रुपये हो जाएगा।मंत्रियों को मिलने वाला वास्तविक मासिक भुगतान 1.10 लाख रुपये प्रति माह से बढ़कर लगभग 1.50 लाख रुपये प्रति माह हो जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews